विज्ञापन

CSK vs MI IPL 2026: मुंबई के खिलाफ MS Dhoni खेलेंगे या नहीं? सुरेश रैना ने दिया जवाब

Will MS Dhoni Play Today vs Mumbai Indians: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज सुरैश रैना की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी आज चेपॉक में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक्शन में दिखाई दे सकते हैं. हालांकि, माइकल हसी ने बीती शाम इसको लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया था.

CSK vs MI IPL 2026: मुंबई के खिलाफ MS Dhoni खेलेंगे या नहीं? सुरेश रैना ने दिया जवाब
Will MS Dhoni Play Today Suresh Raina Answer

Will MS Dhoni Play Today Suresh Raina Answer: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 प्लेऑफ की जंग लड़ रही हैं.  दोनों ही टीमें अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर हैं और नॉकआउट स्टेज में जाने के लिए उन्हें बचे अपने आखिरी सभी मैच जीतने होंगे. वहीं इस मुकाबले में सबकी नजरें इस पर हैं कि महेंद्र सिंह धोनी आज खेलेंगे या नहीं. इस मामले पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज और मिस्टर आईपीएल ने बड़ा अपडेट दिया है. सुरेश रैना की मानें तो धोनी आज खेलते हुए दिखेंगे. अगर धोनी आज खेलेंगे तो यह उनका इस सीजन का पहला मैच होगा. 

हालांकि, चेन्नई के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने मैच की पूर्व संध्या पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसको लेकर कोई सीधा जवाब नहीं दिया था. बता दें, महेंद्र सिंह धोनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं. धोनी को सीजन की शुरुआत से पहले पिंडली में चोट लगी थी, जिसके कारण वह तीन हफ्तों से बाहर हैं। उनकी रिकवरी के दौरान, विकेटों के बीच दौड़ने की गति पर काफी काम किया गया है.

माइकल हसी ने धोनी को लेकर अपडेट देते हुए कहा था,"उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द वापसी करेंगे. मुझे नहीं पता कि यह कल होगा या शायद उसके बाद वाले मैच में, लेकिन उनकी रिकवरी बहुत अच्छी चल रही है. मुझे पता है कि वह अपनी दौड़ने की गति बढ़ा रहे हैं और शायद यही एक मुश्किल पहलू था." 

माइकल हसी ने आगे कहा,"मुझे लगता है कि कौशल के लिहाज से, हम उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग को लेकर काफी आश्वस्त हैं, लेकिन बस यह सुनिश्चित करना था कि वह दौड़ने की अच्छी क्षमता बनाए रख सकें, खासकर पारी के आखिर में, जब उन्हें एक और दो रन लेने के लिए तेजी से दौड़ना पड़ता है. इसलिए जैसे ही उन्हें अपनी पिंडली पर पूरा भरोसा हो जाएगा, मुझे यकीन है कि वह खेलने के लिए हरी झंडी दे देंगे." 

हसी ने कहा,"जैसे ही उन्हें (धोनी) अपनी पिंडली पर पूरा भरोसा हो जाएगा, मुझे यकीन है कि वह संकेत दे देंगे कि खेलने के लिए तैयार हैं. फिलहाल, हम उन्हीं के निर्देशों का पालन कर रहे हैं. हम इंतजार कर रहे हैं. मुझे लगता है कि पूरा चेन्नई इंतजार कर रहा है."

धोनी को मैच के दिनों में चेन्नई सुपर किंग्स के डगआउट में नहीं देखा गया है. हसी ने बताया कि इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने ध्यान भटकने से बचने के लिए मैच में शामिल न होने का फैसला किया है. कुछ आईपीएल टीमें अपने खिलाड़ियों को होटल में ही रहने देती हैं, क्योंकि नियमों के अनुसार ड्रेसिंग रूम में केवल 18-20 खिलाड़ियों को ही मौजूद रहने की अनुमति होती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com