इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में रविवार को क्रिकेट जगत ने वह देखा, जो मेगा टूर्नामेंट में पिछले 19 साल में देखने को नहीं मिला. और यह कारनामा किया घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलने वाले और चेन्नई के 27 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज उर्विल पटेल (Urvil Patel) ने. मानो चेपक स्टेडियम में कुछ मिनट का तूफान आया और उर्विल अपने अंदाज से सभी को इसमें बहा ले गए. लखनऊ के खिलाफ (CSK vs LSG) उर्विल पटेल पारी की शुरुआती ही आठ गेंदों पर छह छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. और जिस समय तक उर्विल ने सिर्फ 8 गेंद खेलीं, तब तक वह नाबाद 41 रन बना चुके थे. इससे उर्विल ने आईपीएल के इतिहास में शुरुआती 8 गेंदों पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया. उर्विल से पहले यह कारनामा 33 रन का था.
6️⃣6️⃣6️⃣6️⃣6️⃣4️⃣6️⃣❗🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 10, 2026
Urvil Patel is unleashing absolute carnage at Chepauk! 💥🏏
Will he script the fastest fifty in #TATAIPL? 👀🔥#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #CSKvLSG | LIVE NOW 👉 https://t.co/niGR0vFDDY pic.twitter.com/86xCo1SXsh
इसके अलावा उर्विल पटेल ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने आईपीएल इतिहास में पहली 10 गेंदों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और 42 रन तक पहुंच गए. लखनऊ के खिलाफ इस मैच में उन्होंने 23 गेंदों में 65 रन की विस्फोटक पारी खेली. इसमें उन्होंने कुल मिलाकर 8 छक्के जड़े. इस पारी ने उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे खतरनाक स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज़ों में शामिल कर दिया है. उर्विल पटेल की यह पारी दिखाती है कि वह बहुत कम गेंदों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं और भविष्य में आईपीएल के बड़े सितारे बन सकते हैं. चलिए आप 20 गेंदों के आधार पर चेन्नई के लिए सबसे तूफानी स्ट्राइक-रेट निकालने वाले बल्लेबाजों के बारे में जान लीजिए
चेन्नई के लिए एक पारी में न्यूनतम 20 पारी पर स्ट्राइक-रेट
स्ट्रा-रेट रन/गेंद बल्लेबाज बनाम
348 87(25) सुरेश रैना पंजाब
282.6 65(23) उर्विल पटेल लखनऊ
266.66 72*(27) अंबाती रायडू मुंबई
255 51*(20) एमएस धोनी मुंबई
247.82 57(23) डेवाल्ड ब्रेविस गुजरात
यह भी पढ़ें: Who is Urvil Patel: कौन हैं उर्विल पटेल, CSK स्टार ने आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी ठोक मचाया कोहराम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं