यह तो सभी को पता था कि उर्विल पटेल (Urvil Patel) एक दिन ऐसा करेंगे ही करेंगे! कब करेंगे, बस इसी का इंतजार था और रविवार को यह दिन आ ही गया. आईपीएल (IPL 2026) में गुजराती और 28 साल के उर्विल पटेल ने बड़े धमाके के लिए लखनऊ सुपर जॉयंट्स (CSK vs LSG) के बॉलरों को चुना. और ऐसा पावर-फुल बैटिंग की कि टूर्नामेंट के 19 साल के रिकॉर्ड की बराबरी तो की ही, तो वहीं कई और बड़े धमाके उनके बल्ले से निकले. इनमें सबसे बड़ा आईपीएल इतिहास के सबसे तेज अर्द्धशतक की बराबरी करना रहा. उर्विल ने सिर्फ 13 गेंदों पर 7 छक्कों और 1 चौके से अर्द्धशतक जड़ते हुए कुछ साल पहले जायसवाल के बनाए सबसे तेज पचासे की बराबरी कर ली. चलिए बारी-बारी से उर्विल पटेल के बल्ले से हुए 'धमाकों' के बारे में जान लीजिए
आईपीएल के सबसे तेज अर्द्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज
गेंद बल्लेबाज बनाम साल (स्थान)
13 यशस्वी जायसवाल कोलकाता 2023 (कोलकाता)
13 उर्विल पटेल लखनऊ 2026 (लखनऊ)
14 के.एल. राहुल दिल्ली 2018 (मोहाली)
14 पैट कमिंस मुंबई 2022 (पुणे)
14 रोमारियो शेफर्ड चेन्नई 2025 (बेंगलुरु)
-------------------------------------------------------------------------------------
आईपीएल में एक पारी में शुरुआती 10 गेंदों के बाद सबसे ज्यादा रन
गेंद बल्लेबाज बनाम साल (स्थान)
42* उर्विल पटेल लखनऊ 2026 (चेन्नई)
41* एबी डी विलियर्स मुंबई 2015 (बेंगलुरु)
41* यशस्वी जायसवाल कोलकाता 2023 (कोलकाता)
40* अभिषेक शर्मा दिल्ली 2024 (दिल्ली)
39* रोमारियो शेफर्ड दिल्ली 2024 (मुंबई WS)
39* प्रियांश आर्य चेन्नई 2026 (चेन्नई)
------------------------------------------------------------------------------------------------
चेन्नई के लिए एक पारी में न्यूनतम 20 पारी पर स्ट्राइक-रेट
स्ट्रा-रेट रन/गेंद बल्लेबाज बनाम
348 87(25) सुरेश रैना पंजाब
282.6 65(23) उर्विल पटेल लखनऊ
266.66 72*(27) अंबाती रायडू मुंबई
255 51*(20) एमएस धोनी मुंबई
247.82 57(23) डेवाल्ड ब्रेविस गुजरात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं