विज्ञापन
This Article is From May 15, 2017

क्रिकेटर सुरेश रैना ने बेटी के बर्थडे को खास बनाते हुए सामाजिक कल्याण के लिए उठाया यह कदम...

आईपीएल में अपनी टीम गुजरात लॉयंस के बाहर हो जाने के बाद सुरेश रैना इन दिनों फैमिली टाइम एंजाय कर रहे हैं. सोमवार को उनकी बेटी का बर्थडे है और उन्होंने इसे खास बनाने के लिए पत्नी प्रियंका के साथ बड़ा फैसला कर लिया.

क्रिकेटर सुरेश रैना ने बेटी के बर्थडे को खास बनाते हुए सामाजिक कल्याण के लिए उठाया यह कदम...
सुरेश रैना की एक बेटी है, जिसका नाम उन्होंने ग्रेसिया रखा है...
  • सुरेश रैना की बेटी एक साल की हो गई
  • संस्था का नाम ग्रेसिया रैना फाउंडेशन है
  • रैना की शादी प्रियंका चौधरी से हुई है
नई दिल्ली:
आईपीएल में अपनी टीम गुजरात लॉयंस के बाहर हो जाने के बाद सुरेश रैना इन दिनों फैमिली टाइम एंजाय कर रहे हैं. सोमवार को उनकी बेटी का बर्थडे है और उन्होंने इसे खास बनाने के लिए पत्नी प्रियंका के साथ बड़ा फैसला कर लिया. रैना और उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी ने देश की वंचित तबके की जरूरतमंद माताओं की मदद के लिए अपना फाउंडेशन लॉन्च करने की घोषणा की है. रैना ने इसका नाम भी अपनी बेटी ग्रेसिया के नाम पर रखा है. इस फाउंडेशन का नाम 'ग्रेसिया रैना फाउंडेशन' है.

रैना ने बेटी के जन्मदिन के अवसर पर इसकी घोषणा की. सुरेश रैना ने कहा, ‘यह हमारे लिए बहुत खास है और अपनी बेटी के जन्मदिन पर इसका एलान करना और भी खास है. मेरी पत्नी इस पर काम कर रहीं थीं और उन्होंने काफी प्रयास किया है. मैं पूरी तरह से उनकी इस पहल के साथ हूं.’

suresh raina daughter gracia
सुरेश रैना और उनकी पत्नी ने मिलकर यह फैसला किया है...

उन्होंने कहा, ‘इस फाउंडेशन के जरिये हम महिलाओं और बच्चों के जीवन में उजाले की किरण लेकर आएंगे.’

सुरेश रैना ने साल 2015 में प्रियंका चौधरी से शादी की थी. इसके लगभग एक साल बाद यानी 15 मई 2016 को उनके यहां ग्रेसिया का आगमन हुआ था. ग्रेसिया के जन्म के समय प्रियंका हॉलैंड में थीं.

प्रियंका रैना ने बेटी की तस्वीर भी शेयर की...
 
प्रियंका ने कहा, 'ग्रेसिया रैना संस्थान का लक्ष्य आत्मनिर्भर मॉडल को लागू कर माता एवं नवजात शिशु के कल्याण को सुनिश्चित करने हेतु समर्थन और प्रभावी समाधान प्रदान करना होगा.'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suresh Raina, Gracia Raina Foundation, Gracia Raina, Cricket News In Hindi, Priyanka Raina
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com