विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2012

गाजियाबाद में क्रिकेटर अजय त्यागी की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में अज्ञात लोगों ने वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी अजय त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी। 47 वर्षीय त्यागी को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सुरैश रैना का बेहद करीबी माने जाता था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में अज्ञात लोगों ने वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी अजय त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी। 47 वर्षीय त्यागी को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सुरैश रैना का बेहद करीबी माने जाता था।

गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में गुरूवार शाम को अज्ञात लोगों ने उस समय त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी जब वह मैदान से घर से लौट रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि त्यागी आयुध फैक्ट्री में कार्यरत थे। कल शाम को फैक्ट्री परिसर स्थित मैदान से घर लौट रहे थे। तभी मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद अज्ञात लोग उन पर गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए।

कुमार ने कहा कि फिलहाल मामले में कोई गिफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की टीमें हत्या में शामिल लोगों की तलाश में लगाई गई हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गाजियाबाद, Ghaziabad, क्रिकेटर अजय त्यागी, Ajay Tyagi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com