WTC Team of the tournament: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 टीम ऑफ द टूर्नामेंट के लिए 11 बेस्ट खिलाड़ियों का चयन किया है , WTC टीम ऑफ द टूर्नामेंट के लिए चुने गए खिलाड़ियों में केवल एक पाकिस्तानी खिलाड़ी, बाबर आजम को जगह दी है तो वहीं, टीम में 3 भारतीय को भी शामिल किया गया है. रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और अश्विन को इस टीम में जगह दी गई है. वहीं, पैट कमिंस कप्तान हैं. तेज गेंदबाज के तौर पर इस टीम में रबाडा और जेम्स एंडरसन शामिल हैं. सबसे हैरानी की बात ये है कि, टीम ऑफ द टूर्नामेंट में स्टीव स्मिथ और न ही विराट कोहली जैसे दिग्गज को टीम में शामिल किया गया है.वहीं, दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी इस बेस्ट इलेवन टीम की पसंद नहीं बन पाए हैं.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट क्रिकेट में पिछले 2 साल में खिलाड़ियों के द्वारा किए गए परफॉर्मेंस को देखते हुए बेस्ट इलेवन का चयन किया है. पिछले 2 सालों में बाबर ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत 14 टेस्ट मैच खेले और कुल 1,527 रन बनानें में सफल रहे हैं. जिसमें 4 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं.
अर्जुन का IPL में पहला विकेट, बार-बार हाइलाइट्स देख रहीं हैं सारा तेंदुलकर, रिएक्शन वायरल
इसके अलावा जडेजा ने पिछले 2 सालों में 12 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 673 रन बनाए और कुल 43 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे थे. इसके अलावा अश्विन ने इस दौरान 13 मैच में 61 विकेट लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया द्वारा चुने गए बेस्ट WTC XI में पंत को बतौर विकेटकीपर शामिल किया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पत ने बीते दो सालों में 12 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 868 रन बनाए. 2 शतक और 5 अर्धशतक भी जमाने में पंत सफल रहे हैं. 44 कैच और 6 स्टंपिंग ऋषभ पंत ने किए हैं.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा चुने गए बेस्ट XI WTC टीम ऑफ द टूर्नामेंट 2021-23: उस्मान ख्वाजा, दिमुथ करुणारत्ने, बाबर आज़म (पाकिस्तान), जो रूट, ट्रैविस हेड, रवींद्र जडेजा (भारत), (भारत) ऋषभ पंत (WK), रविचंद्रन अश्विन (भारत) , पैट कमिंस (C), कैगिसो रबाडा और जेम्स एंडरसन.
What do you think of our 2021-23 World Test Championship best XI? #WTCFinal
— cricket.com.au (@cricketcomau) April 19, 2023
Check out the full reasoning for each selection: https://t.co/5yzXgTlicy pic.twitter.com/s2bfRQ30MW
--- ये भी पढ़ें ---
* Video: ‘यॉर्कर किंग' बने अर्जुन तेंदुलकर ने आखिरी ओवर में दिलाई मुंबई को जीत, झटका पहला विकेट
* रोहित शर्मा ने दोहराया इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ बने
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं