विज्ञापन

भारत में खेला जाएगा एशेज? जानें ग्रीनबर्ग ने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले ऐतिहासिक मुकाबले पर क्या कहा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भविष्य में भारत में एशेज टेस्ट कराने पर विचार कर रहा है.

भारत में खेला जाएगा एशेज? जानें ग्रीनबर्ग ने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले ऐतिहासिक मुकाबले पर क्या कहा
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

इस साल के आखिर में चेन्नई में बिग बैश लीग कराने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भविष्य में भारत में एशेज टेस्ट भी कराने की सोच रहा है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने फिलहाल किसी योजना से इनकार किया. ऑस्ट्रेलिया दिसंबर में चेन्नई में बिग बैश लीग के पहले मैच की मेजबानी करेगा. ग्रीनबर्ग ने बीबीसी स्टम्प्ड पॉडकास्ट में कहा, 'इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई से हमारे रिश्ते मजबूत हैं. साफ तौर पर भारत में कुछ और क्षेत्रों में और कंटेंट लाने की जरूरत है.'

उन्होंने कहा, 'फिलहाल तो कोई योजना नहीं है लेकिन इस पर विचार किया जा सकता है. भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट अभी भी काफी मजबूत है. हम इसे और मजबूत बनाने की कोशिश करते रहेंगे.'

ग्रीनबर्ग ने यह भी कहा कि क्रिकेट का व्यस्त कार्यक्रम इस प्रस्ताव के रास्ते में आ सकता है, जिसके लिए तीनों संस्थाओं के बीच बड़े पैमाने पर आयोजन संबंधी तालमेल की जरूरत होगी.

यह भी पढ़ें- 'जूते फटे थे, हौसले नहीं!', सचिन सिवाच बनना आसान नहीं, बमलौदा से लेकर ग्लासगो तक की कहानी इमोशनल कर देगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com