विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2024

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारतीय टीम इन वेन्यू पर खेलेगी टेस्ट सीरीज, जानें संभावित शेड्यूल

India vs Australia Test Series: भारतीय टीम इस साल के अंत में 5 टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी. इस बार टेस्ट सीरीज ...

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारतीय टीम इन वेन्यू पर खेलेगी टेस्ट सीरीज, जानें संभावित शेड्यूल
IND vs AUS 2024-25 Test Series Venue: इन वेन्यू पर खेले जा सकते हैं टेस्ट सीरीज

India vs Australia Test Series: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेन्यू की घोषणा कर दी है, जिसमें पर्थ का ऑप्टस स्टेडियम, पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए मैच में कम उपस्थिति के बाद भी नवंबर में होने वाले पहले टेस्ट (IND vs AUS 2024-25 Test Series Venue) की मेजबानी करेगा.( IND vs AUS 2024-25 Test Series Venue) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया  Western Australia के साथ मिलकर काम करेगा और पर्थ के स्टेडियम में दर्शकों की संख्या में सुधार करने की पूरी कोशिश करेगा. सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा और ब्रिस्बेन का द गाबा तीसरे टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा.

क्रिकेट बोर्ड के करीबी सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर बात की  और कहा, "पर्थ में टेस्ट क्रिकेट में सुधार करना हमारा एक शीर्ष लक्ष्य है. 60,000 सीटों वाला नया पर्थ स्टेडियम पिछले सीज़न में टेस्ट के लिए बमुश्किल भरा हुआ था, हालांकि पर्थ स्कॉर्चर्स बीबीएल मैचों के दौरान यह बहुत अधिक व्यस्त रहता है. स्टेडियम में सबसे अधिक उपस्थिति बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉर्चर्स मैच के दौरान देखने को मिली थी, जब  दर्शकों की संख्या 28,494 तक पहुंची  थी.  वहीं सबसे कम दर्शक पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान इस मैदान पर आए थे, दर्शकों की संख्या उस दौरान (17,666) रही थी.

बता दें कि भारत और इंग्लैंड की टीम दो सालों के दौरान ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है.  ऐसे में उम्मीग है कि पर्थ में दर्शकों की संख्या बढ़ेगी.  

सूत्रों ने ने खुलासा किया है कि पहला टेस्ट पर्थ में, सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा और ब्रिस्बेन का द गाबा तीसरे टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा. बॉक्सिंग डे टेस्ट प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होगा और सीरीज का आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक अगले सीज़न के लिए शेड्यूल जारी नहीं किया है, जिसकी घोषणा महीने के अंत में होने की संभावना है. हालाँकि, बोर्ड ने पुरुष और महिला बिग बैश लीग के आगामी सीज़न की पूरी जानकारी की घोषणा कर दी है.  द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के हवाले से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने कहा, "शेड्यूल को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है."

यह भी पढ़ें: कोहली-रोहित और बाबर आजम नहीं बल्कि यह खिलाड़ी है अब तक का सर्वश्रेष्ठ T20 खिलाड़ी, मिस्बाह उल हक ने बताया

यह भी पढ़ें: "IPL 2024: क्या मुंबई की कप्तानी मिलने के बाद रोहित शर्मा से हुई बात? हार्दिक पांड्या ने दिया ये जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com