विज्ञापन

टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले 50 गेंदबाजों की पूरी लिस्ट, 1879 में पहली हैट्रिक, अब 2026 में हसन महमूद का ऐतिहासिक कारनामा

Hasan Mahmud Hat-Trick: अबू धाबी में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने शानदार हैट्रिक ली. बांग्लादेश के जबरदस्त शुरुआती स्पेल के आगे अफगानिस्तान की टीम लड़खड़ा गई और सिर्फ एक रन पर ही चार विकेट गंवा दिए थे. हसन बांग्लादेश की ओर से हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने हैं

टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले 50 गेंदबाजों की पूरी लिस्ट, 1879 में पहली हैट्रिक, अब 2026 में हसन महमूद का ऐतिहासिक कारनामा
Hasan Mahmud ने रचा इतिहास

अबू धाबी में बांग्लादेश का टेस्ट में हैट्रिक लेने का 23 साल का इंतजार खत्म हो गया, जब तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लिए. हसन महमू अब बांग्लादेश के लिए  टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं.  26 साल के हसन ने जायद क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान की पहली पारी के 83वें ओवर में इस्मत आलम, कैस अहमद और जिया-उर-रहमान को लगातार आउट किया. वह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के दूसरे गेंदबाज भी हैं.  (SCORECARD)

इस हैट्रिक ने अगस्त 2003 में पेशावर में पाकिस्तान के खिलाफ आलोक कपाली की हैट्रिक की यादें ताजा कर दीं. बांग्लादेी  लेग-स्पिनर कपाली ने  पाकिस्तान के खिलाफ 2003 टेसट् मैच में लगातार गेंदों पर शब्बीर अहमद, दानिश कनेरिया और उमर गुल को आउट करके बांग्लादेश की पहली टेस्ट हैट्रिक ली थी.

अब हसन के इस हैट्रिक के साथ टेस्ट क्रिकेट में 50वीं हैट्रिक भी पूरी हो गई है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे पहला हैट्रिक साल  1879 में ऑस्ट्रेलिया के फ्रेड स्पॉफर्थ ने इंग्लैंड के खिलाफ हासिल किया था. तब से लेकर अबतक कुल 50 हैट्रिक हो चुके हैं.

वहीं, टेस्ट मैच में हसन ने 17.5 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि साथी तेज गेंदबाज इबादत हुसैन ने 52 रन देकर तीन विकेट लिए, जिससे बांग्लादेश ने इस एकमात्र टेस्ट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट पर 42 रन बना लिए हैं. वहीं, अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 240 रन पर आउट हो गई. अफगानिस्तान के लिए रहमत शाह ने शानदार 216 गेंद पर 105 रन की नाबाद पारी खेली.

टेस्ट क्रिकेट में 50 हैट्रिक पूरे

नंबरगेंदबाजदेश विरोधी साल
1फ्रेड स्पॉफर्थऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड1879
2बिली बेट्सइंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया1882
3जॉनी ब्रिग्सइंग्लैंडऑस्ट्रेलिया1892
4जॉर्ज लोहमैनइंग्लैंडसाउथ अफ्रीका1896
5जेटी हर्नइंग्लैंडऑस्ट्रेलिया1899
6ह्यू ट्रम्बलऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड1902
7ह्यू ट्रम्बलऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड1904
8जिमी मैथ्यूजऑस्ट्रेलियासाउथ अफ्रीका1912
9जिमी मैथ्यूजऑस्ट्रेलियासाउथ अफ्रीका1912
10मॉरिस एलमइंग्लैंड न्यूजीलैंड 1930
11टॉम गोडार्डइंग्लैंडसाउथ अफ्रीका1939
12पीटर लोडरइंग्लैंडवेस्टइंडीज1957
13लिंडसे क्लाइनऑस्ट्रेलियासाउथ अफ्रीका1958
14वेस हॉलवेस्टइंडीजपाकिस्तान1959
15ज्यॉफ ग्रिफिनसाउथ अफ्रीकाइंग्लैंड 1960
16लांस गिब्सवेस्टइंडीजऑस्ट्रेलिया1961
17पीटर पेथरिकन्यूजीलैंड पाकिस्तान1976
18कोर्टनी वॉल्शवेस्टइंडीजऑस्ट्रेलिया1988
19मर्व ह्यूजेसऑस्ट्रेलियावेस्टइंडीज1988
20डेमियन फ्लेमिंगऑस्ट्रेलियापाकिस्तान1994
21शेन वार्नऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड1994
22डोमिनिक कॉर्कइंग्लैंडवेस्टइंडीज1995
23वसीम अकरमपाकिस्तानश्रीलंका1999
24वसीम अकरमपाकिस्तानश्रीलंका1999
25नुवान जोयसाश्रीलंकाजिम्बाब्वे1999
26अब्दुल रज्जाकपाकिस्तानश्रीलंका2000
27ग्लेन मैक्ग्राऑस्ट्रेलियावेस्टइंडीज2000
28हरभजन सिंहभारत ऑस्ट्रेलिया2001
29मोहम्मद सामीपाकिस्तानश्रीलंका2002
30जर्मेन लॉसनवेस्टइंडीजऑस्ट्रेलिया2003
31आलोक कपालीबांग्लादेशपाकिस्तान2003
32एमपी ब्लिगनॉटजिम्बाब्वेबांग्लादेश2004
33मैथ्यू हॉगार्डइंग्लैंडवेस्टइंडीज2004
34जेम्स फ्रैंकलिनन्यूजीलैंडबांग्लादेश2004
35इरफान पठानभारत पाकिस्तान2006
36रयान साइडबॉटमइंग्लैंडन्यूजीलैंड2008
37पीटर सिडलऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड2010
38स्टुअर्ट ब्रॉडइंग्लैंडभारत 2011
39रंगना हेराथश्रीलंकाऑस्ट्रेलिया2011
40सोहाग गाजीबांग्लादेशन्यूजीलैंड2014
41स्टुअर्ट ब्रॉडइंग्लैंडश्रीलंका2014
42रंगना हेराथश्रीलंकाऑस्ट्रेलिया2016
43मोईन अलीइंग्लैंडसाउथ अफ्रीका2017
44जसप्रीत बुमराहभारत वेस्टइंडीज2019
45नसीम शाह पाकिस्तानबांग्लादेश2020
46केशव महाराजसाउथ अफ्रीकावेस्टइंडीज2021
47गस एटकिन्सनइंग्लैंडन्यूजीलैंड2025
48नोमान अलीपाकिस्तानवेस्टइंडीज2025
49स्कॉट बोलैंडऑस्ट्रेलियावेस्टइंडीज2025
50हसन महमूदबांग्लादेशऑस्ट्रेलिया2026

यह भी पढ़ें | भारत में फ्लैट पिचों पर गेंदबाजों की हालत देख भड़के युजवेंद्र चहल, बोले- इससे अच्छा बॉलिंग मशीन ही लगा दो

यह भी पढ़ें | भारत-वेस्टइंडीज, तीसरा टी20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hasan Mahmud, Bangladesh, Australia, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com