विज्ञापन

IND vs PAK: बारिश तो नहीं हुई, मगर कोलंबो में इन दो चीजों ने लोगों का जीना किया मुहाल, खिलाड़ियों की अग्नि परीक्षा

India vs Pakistan T20 World Cup 2026, Colombo Weather Report: भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश की संभावना जताई गई है. मगर लिखे जाने तक कोलंबो में बारिश नहीं हुई है. मगर हद से ज्यादा उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है.

IND vs PAK: बारिश तो नहीं हुई, मगर कोलंबो में इन दो चीजों ने लोगों का जीना किया मुहाल, खिलाड़ियों की अग्नि परीक्षा
India vs Pakistan
  • भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक आठ मुकाबले हुए, जिनमें भारत ने सात बार जीत हासिल की है
  • कोलंबो में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान अत्यधिक उमस और गर्मी की स्थिति लोगों के लिए परेशान करने वाली बनी हुई है
  • बारिश की संभावना के बावजूद खबर लिखे जाने तक कोलंबो में कोई बारिश नहीं हुई, जिससे गर्मी का असर बढ़ा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs Pakistan T20 World Cup 2026, Colombo Weather Report: ज्यों-ज्यों मैच शुरु होने का समय नजदीक आ रहा है. त्यों त्यों लोगों के दिलों की धड़कने तेज होती जा रही हैं. इसके अलावा एक ऐसी चीज भी है जो लोगों को कोलंबो में खूब परेशान कर रही हैं. वो है हद से ज्यादा उमस और गर्मी. भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश की संभावना जताई गई है. मगर हमारे रिपोर्टर के मुताबिक जो कि मौजूदा समय में भारत बनाम पाक मुकाबले के लिए कोलंबो में मौजूद हैं. उनका कहना है कि खबर लिखे जाने तक बारिश नहीं हुई है. मगर हद से ज्यादा उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है. इसका असर मैच के दौरान भी पड़ने की उम्मीद है. ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी इस समस्या से कैसे निपटते हैं. 

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पलड़ा है भारी 

आज के मुकाबले से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच खबर लिखे जाने तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं. जहां भारतीय टीम को सात मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि पाक टीम को महज एक मैच में जीत नसीब हुई है. दोनों टीमों की कोशिश रहेगी कि वह आज के मैच को जीतकर अपने आंकड़े को और मजबूत करें. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दोनों टीमें 

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह.

पाकिस्तान: पाकिस्तान क्रिकेट टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक. 

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: बाबर आजम और उस्मान तारिक को शायद ही भारत के खिलाफ पाक प्लेइंग 11 में मिले मौका! जानें क्यों


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com