यूट्यूबर और बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल, जिन्हें फैंस UK07 Rider के नाम से जानते हैं. वह एक कार क्रैश एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं. दरअसल, यूट्यूबर ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान डिवाइडर पर चढ़ा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि यह साफ नहीं है कि यह सुसाइड करने की कोशिश की थी या नहीं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह 200 से ज्यादा की स्पीड में गाड़ी चलाते हुए नजर आ रहे हैं.
अनुराग डोभाल का इंस्टाग्राम लाइव वायरल
Anurag Dobhal (UK07 Rider) came live on Instagram, wherein he could be seen driving his car rashly. Calling it the last ride, Anurag ended the video abruptly, which seemed like a crash. He attempted su!c¡de, however he's safe, and hospitalized currently. pic.twitter.com/bJoLeDQHd5
— BBTak (@BiggBoss_Tak) March 7, 2026
इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अनुराग डोभाल कहते हुए नजर आए कि लोग ही नहीं बचे किसको फोन करूं. मां अगले जन्म में प्यार दे देना बस. इसके बाद वह 200 की स्पीड में गाड़ी चलाकर डिवाइडर से टकराते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि एक्सीडेंट के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचा गया है. लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि क्या अनुराग डोभाल ठीक हैं?
ये भी पढ़ें- UK07 Rider ने पत्नी को पीटा, अनुराग डोभाल के भाई का खुलासा, टॉर्चर के आरोपों पर बोले- उसने हम पर फर्जी केस किया
अनुराग डोभाल के विवाद के बारे में
यूट्यूब पर अनुराग डोभाल का एक व्लॉग तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह इसे उनका आखिरी बताते हुए नजर आए थे. वीडियो में अनुराग काफी इमोशनल नजर आए और अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पसंद से शादी की थी, लेकिन उनके इस फैसले से परिवार खुश नहीं था. अलग जाति में शादी करने की वजह से घर में काफी विवाद हुआ और हालात इतने बिगड़ गए कि उन्हें अपने परिवार से दूरी बनानी पड़ी.
UK07 Rider के परिवार ने क्या कहा
अनुराग के आरोपों के बाद उनके भाई कलाम इंक ने इंस्टाग्राम स्टोरी और वीडियो के जरिए जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अनुराग एकतरफा कहानी दिखा रहे हैं. कलाम ने दावा किया कि सारे सबूत उनके ब्रॉडकास्ट चैनल पर मौजूद हैं. उन्होंने फैंस से अपील की कि वे बिना पूरी सच्चाई जाने इस विवाद में न पड़ें. आगे उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि अनुराग ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी. वहीं यूट्यूबर की मां का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह रितिका का रिश्ता मांगने उनके घर पहुंचती हुई नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि उन्हें लड़की से कोई दिक्कत नहीं है.
ये भी पढे़ं- UK07 Rider: अनुराग का 78 लाख यूट्यूब सब्सक्राइबर्स के लिए आखिरी वीडियो, दो घंटे तक रोते हुए बताया अपना दर्द
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं