विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2023

Chris Gayle ने इस भारतीय बॉलर को बताया IPL का सबसे मुश्किल गेंदबाज़, बेहद कठिन है...

Chris Gayle Picks Toughest IPL Bowler: 'यूनिवर्सल बॉस'  (Chris Gayle Universe Boss) ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि भारतीय तेज गेंदबाज के पास जो विविधताएं है. उन्हें खेल के सबसे छोटे प्रारूप में एक बेहद कठिन प्रतिद्वंद्वी बनाती हैं

Chris Gayle ने इस भारतीय बॉलर को बताया IPL का सबसे मुश्किल गेंदबाज़, बेहद कठिन है...
Chris Gayle

Chris Gayle Picks Toughest IPL Bowler: वेस्टइंडीज के दिग्गज सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे मुश्किल गेंदबाज के रूप में चुना. 'यूनिवर्सल बॉस'  (Chris Gayle Universe Boss) ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि भारतीय तेज गेंदबाज के पास जो विविधताएं है. उन्हें खेल के सबसे छोटे प्रारूप में एक बेहद कठिन प्रतिद्वंद्वी बनाती है और बुमराह (Bumrah) उनमें से हैं, जिन्होंने उन्हें टी20 टूर्नामेंट (Chris Gayle on T20 Best Bowler) के दौरान अपनी गेंदबाजी से हमेशा परेशान किया है. क्रिस गेल के इस बयान को न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार स्कॉट स्टायरिस द्वारा समर्थन किया गया था.

"बुमराह बिल्कुल, मैं भज्जी या अश्विन की तरह एक ऑफ स्पिनर नहीं लेने जा रहा हूं, लेकिन निश्चित रूप से बुमराह. आप उसे समझ  नहीं सकते. उसकी धीमी गेंद को खेलना मुश्किल है, उसकी वरिएशन  बहुत ही अनोखी हैं." बुमराह को चुनें," उन्होंने Jio Cinema पर स्टायरिस के साथ बातचीत के दौरान कहा.

इसी शो के एक अन्य एपिसोड के दौरान, अनिल कुंबले ने कहा कि अर्शदीप सिंह और इशान किशन निकट भविष्य में देखने वाले युवा खिलाड़ी हैं. कुंबले ने पहले भारतीय क्रिकेट टीम में युवा प्रतिभाओं के साथ मिलकर काम किया था और उनके अनुसार यह जोड़ी वास्तव में प्रभावशाली थी.

कुंबले ने कहा, "अर्शदीप जैसे किसी खिलाड़ी के साथ मिलकर काम करने के बाद, उसे भारत के लिए किए गए काम में आगे बढ़ते हुए देखना शानदार है. मैं अर्शदीप को अगले सुपरस्टार गेंदबाज के रूप में देखूंगा." उन्होंने कहा, "बल्लेबाजी के नजरिए से, ईशान किशन ऐसे खिलाड़ी हैं जो उन्हें मिले अवसरों में शानदार रहे हैं. उन्होंने दोहरा शतक जमाया और वह कोई ऐसा खिलाड़ी है जो मुझे लगता है कि सुपरस्टार होगा."

आईपीएल (IPL 2023) का नया सीजन मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें - 

* IND vs NZ 3rd T20: Ishan Kishan के फ्लॉप शो पर भड़के फैंस, पिछले 16 टी20 मुकाबलों में ऐसा रहा है Record

* Video: तीसरे टी20 में सुपरमैन सूर्यकुमार यादव ने लपके तीन अविश्वसनीय कैच, फुर्ती देख न्यूजीलैंड का सर चकराया

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

Shubman Gill ने शतक लगाकर Viral Kohli को छोड़ा पीछे, बना दिया बड़ा Record

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, West Indies, Christopher Henry Gayle, Jasprit Jasbirsingh Bumrah, Anil Kumble, Indian Premier League 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com