- मस्ती के मूड में टीम इंडिया
- होटल के बाहर नाचते हुए नजर आए
- सेंचुरियन में भारत की ऐतिहासिक जीत
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत के बाद, कुछ खिलाड़ी अपने होटल पहुंचने पर नाचते नजर आए. भारत के लिए यह जीत वास्तव में काफी अहम है क्योंकि सेंचुरियन (Centurion) जैसे मैदान पर आज तक भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम ही जीत पाई है. इस मौके पर आर अश्विन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें उनके साथ चेतेश्वर पुजारा और मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) डांस करते देखा जा सकता है.
यह पढ़ें- सेंचुरियन फतह करने के बाद आकंड़े खुद बजा रहे है कोहली की विराट कप्तानी का डंका, यकीन नहीं तो..
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
विराट कोहली (Virat Kohli) एंड कंपनी ने मौजूदा मैच की पहली दो पारियों में बल्ले और फिर गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने केएल राहुल के शानदार शतक के जरिए पहली पारी में कुल 327 रन बनाए इसके बाद गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को 197 रन पर समेटने में कामयाबी हासिल की, जिसमें मोहम्मद शमी ने पांच विकेट हासिल किए थे. दूसरी पारी में हालांकि भारतीय टीम में ज्यादा अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सकी लेकिन 300 से उपर के लक्ष्य को इस पिच पर हासिल कर पाना साउथ अफ्रीका जैसा कमजोर बल्लेबाजी वाली टीम के लिए काफी मुश्किल था.
यह पढ़ें- ऑफ स्टंप की गेंद को खेलने का केएल राहुल ने बताया 'सही तरीका', बोले यही है सफलता का मूल मंत्र
भारत ने 113 रनों ने इस मैच को जीत लिया. भारतीय टीम इस जीत का जश्न जहां मौका मिल रहा है वही सेलिब्रेट कर रही है. टीम ने स्टेडियम में ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी के 200 विकेट होने पर केक कटिंग सेरेमनी रखी थी और अभ होटल पहुंचने के बाद ये डांस का वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस जीत के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्ववास अब काफी उपर है. भारत को सीरीज का अगला मैच जोहान्सबर्ग में 3 जनवरी से खेलना है.
हिमाचल ने पहली बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी, जानिए विजय हजारे ट्रॉफी का इतिहास
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं