भारत आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी से पहले कोई अभ्यास मैच नहीं खेलेगा जबकि पाकिस्तान ने बुधवार को तीन शहीन्स (पाकिस्तान ए टीम) टीम की घोषणा की जो बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेंगी. चैंपियन्स ट्रॉफी 19 फरवरी से नौ मार्च तक पाकिस्तान और दुबई में खेली जाएगी जबकि अभ्यास मुकाबले 14 से 17 फरवरी के बीच खेले जाएंगे. भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभ्यास मैच नहीं खेलने का फैसला किया है क्योंकि भारत इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेल रहा है जो बुधवार को संपन्न हुई. भारतीय टीम को 15 फरवरी को दुबई पहुंचना है. अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश तीन अभ्यास मैच 14 और 17 फरवरी को खेलेंगे. अफगानिस्तान 16 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अभ्यास मैच खेलेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड पहले ही पाकिस्तान में घरेलू टीम के साथ ट्राई सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं. शादाब खान 14 फरवरी को लाहौर में अफगानिस्तान के खिलाफ शाहीन्स टीम की अगुआई करेंगे जबकि 17 फरवरी को कराची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में शाहीन्स टीम की कमान मुहम्मद हुरैरा के हाथ में होगी.
दुबई में 17 फरवरी को ही बांग्लादेश के खिलाफ शाहीन्स टीम की कप्तानी मोहम्मद हारिस करेंगे. न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच अभ्यास मैच 16 फरवरी को कराची में खेला जाएगा. सभी अभ्यास मैच दिन-रात्रि के होंगे.
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती.
यह भी पढ़ें: Champions Trophy: विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं बल्कि गौतम गंभीर ने इस खिलाड़ी को बताया X-फैक्टर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं