विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2017

चैंपियंस ट्रॉफी : ऋद्धिमान साहा बोले, पाक के खिलाफ भारत जीत का दावेदार, आप किसी से भी पूछेंगे तो वह यही कहेगा

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने अपनी टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ जीत की प्रबल दावेदार बताया है

चैंपियंस ट्रॉफी : ऋद्धिमान साहा बोले, पाक के खिलाफ भारत जीत का दावेदार, आप किसी से भी पूछेंगे तो वह यही कहेगा
ऋद्धिमान साहा ने कहा कि सिर्फ एक मैच को छोड़कर भारत ने हर मैच में दबदबा कायम रखा है (फाइल फोटो)
कोलकाता: भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने अपनी टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ जीत की प्रबल दावेदार बताया है. भारत और पाकिस्तान रविवार को लंदन में फाइनल में एक-दूसरे के सामने होंगे.

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के पहली डिवीजन लीग के मैच से इतर साहा ने पत्रकारों से कहा, 'भारत हर क्षेत्र में पसंदीदा टीम है. सिर्फ एक मैच को छोड़कर भारत ने हर मैच में अपना दबदबा कायम रखा है. भारत जीत की दावेदार है. मेरा मानना है कि आप किसी से भी पूछेंगे तो वह यही कहेगा." क्रिकेट समीक्षक भी विराट कोहली की टीम इंडिया को कागज पर बेहद मजबूत मानते हुए इसे जीत का दावेदार मानते हैं.

साहा ने कहा, 'हालांकि जो टीम मैच के दिन अच्छा खेलेगी वह जीत हासिल करेगी। भारत के खिलाफ पहले मैच के बाद पाकिस्तान ने अच्छी गेंदबाजी की है." उन्होंने कहा, "मैंने एक भी मैच नहीं देखा लेकिन परिणाम जानता हूं. यह समझना आसान है कि भारत, पाकिस्तान से ज्यादा अच्छी टीम है. इसलिए मैं हमेशा भारत को पहले रखता हूं." उन्होंने कहा, "हर मैच इस टूर्नामेंट में अहम होता है। भारत ने अभी तक इस टूर्नामेंट में अच्छी गेंदबाजी की है और टीमों को आउट भी किया है."

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
इंडो-एशियन न्यूज़ सर्विस
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Champions Trophy 2017, Wriddhiman Saha, Team India, Final, Favorite
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com