विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2017

कप्तान विराट कोहली ने हासिल किया नया मुकाम, विदेशी जमीन पर 1000 रन पूरे

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ के पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया

कप्तान विराट कोहली ने हासिल किया नया मुकाम, विदेशी जमीन पर 1000 रन पूरे
विराट कोहली ने विदेशी जमीन पर टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे करके नया मुकाम हासिल कर लिया है.
  • अर्धशतक के साथ विराट ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया मुकाम हासिल किया
  • श्रीलंका की शॉट पिच गेंदों की रणनीति को कामयाब नहीं होने दिया
  • स्पिनरों के खिलाफ उन्होंने कदमों का अच्छा इस्तेमाल किया
नई दिल्ली: विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ के पहले टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाया. टेस्ट में सात पारियों के बाद विराट का बल्ला बोला है. गॉल में पहली पारी में नाकाम होने के बाद दूसरी पारी में विराट ने श्रीलंका की शॉट पिच गेंदों की रणनीति को कामयाब नहीं होने दिया और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 76 रन जोड़ लिए.

इस पारी में शुरुआत से ही विराट सहज नजर आए. स्पिनरों के खिलाफ उन्होंने कदमों का अच्छा इस्तेमाल किया जबकि तेज़ गेंदबाजों के विरुद्ध उन्होंने गेंद को अपने शरीर के ज्यादा करीब नहीं आने दिया. इस अर्धशतक के साथ विराट ने एक नया मुकाम भी टेस्ट क्रिकेट में हासिल कर लिया.

यह भी पढ़ें -  INDvsSL Test DAY 3 : गाले टेस्‍ट में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, 500 के करीब पहुंची कुल बढ़त

कप्तान के तौर पर विराट के नाम विदेशी ज़मीन पर 1000 से ज्यादा रन हो गए हैं. विदेशी जमीन पर कप्तान विराट ने 1000 रन पूरे करने के लिए 11 टेस्ट मैचों का सहारा लिया. गौर करने वाली बात ये है कि टेस्ट में कप्तान बनने के बाद उनकी बल्लेबाज़ी में सुधार आया है. कप्तान के तौर पर विदेश में खेले 11 टेस्ट मैचों में विराट ने 64.12 के औसत से रन बनाए हैं. वैसे टेस्ट में विराट का करियर औसत से 49.73 का है.

यह भी पढ़ें-  विदेशी पिचों की चुनौती के लिए हममें हुनर की कमी नहीं: विराट कोहली

कप्तान बनने के बाद विदेशों में विराट के नाम 5  शतक हैं, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, 1000 Run In Overseas Land, Test Cricket, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com