विज्ञापन

'हम यह जानते थे', जानें कप्तान गिल ने ड्रॉ के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया

वेलिगंटन टेस्ट के चौथे दिन कप्तान करोड़ों भारतीय फैंस को जीत की उम्मीद थी, लेकिन अआखिर में फैसं को निराश होना पड़ा. फैस बातें कर रहे हैं कि शिकंजा कसने के बावजूत क्या गलत गया. कप्तान गिल ने वजह बता दी है

'हम यह जानते थे', जानें कप्तान गिल ने ड्रॉ के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया
NZ vs IND 1st Test: भारतीय कप्तान शुभमन गिल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान
source: X

वेलिंगटन में पांचवें दिन ड्रॉ छूटे पहले टेस्ट के चौथे दिन जीत की उम्मीद परवान चढ़ने के बाद ड्रॉ  छूटना निश्चित तौर पर करोड़ों भारतीय फैंस और खासकर कप्तान शुभमन गिल के लिए बड़ा झटका रहा. और मैच के बाद इसका असर उनकी बॉडी लैंग्वेज पर भी दिखाई पड़ा, जो सहज समझा भी जा सकता है. और मैच के बाद गिल ने छूटे ड्रॉ मैच पर अपनी राय रखी.  और भारतीय कप्तान ने ड्रॉ छूटे मैच के लिए अप्रत्यक्ष रूप से पिच को दोष देते हुए कहा कि इस पिच पर पर 10 विकेट लेना बहुत मुश्किल था. 

यह भी पढ़ें:  इन 4 बड़ी वजहों ने भारत की जीत को ड्रॉ में बदला, यह निकला सबसे बड़ा विलेन

यह भी पढ़ें: 'वॉशी इस रेडी टू मिंगल', स्टंप के पीछे से ऋषभ पंत के वन लाइनर हुए वायरल

यह भी पढ़ें: भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानियों से हाथ न मिलाकर गलत कर रहे? नियमों की संस्था MCC ने सुना दिया फैसला

क्या आखिरी दिन बहुत कठिन रहा? इस पर गिल ने कहा, 'नहीं, मुझे लगता है कि हम जानते थे कि इस पिच पर दस विकेट लेना एक बड़ा चैलेंज होने जा रहा है. हालांकि, हमारे पास कुछ मौके थे. यहां-वहां कुछ मौके मिले, लेकिन आप पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ नहीं जानते कि क्या हो सकता है. यही वजह है कि मुझे लगता है कि मैदान पर हमारा दिन ठीक-ठाक रहा.'

टीम इंडिया ने जिस तरह खेला, क्या आप उससे प्रभावित हैं? पर भारतीय कप्तान ने कहा, 'निश्चित रूप से मैं प्रभावित हूं. घर से बाहर खेलते हुए हमने खासा प्रभावी प्रदर्शन किया है. हमने मेजबान टीम को हर क्षेत्र में चुनौती दी और वह हमारे लिए जरूरी था. पहली पारी में भी हमने गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया. हर किसी ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. और फिर बाद में ज्यादातर सभी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. केवल दो शतक हमारी ओर से बने, लेकिन इसके बावजूद हमने 700 से ज्यादा रन बना दिए' 

ड्रॉ पर न्यूजीलैंड कप्तान टॉम लैथम

वहीं, मेजबान टॉम लैथम ने कहा, 'जिस तरह से कुछ खिलाड़ियों ने आगे बढ़कर ज़िम्मेदारी संभाली, उससे मैं बेहद प्रभावित हूं. खासकर तब जब हम मुश्किल हालात में घिरे हुए थे. इससे टीम का असली चरित्र सामने आया क्योंकि अलग-अलग खिलाड़ी आगे आकर योगदान दे रहे हैं. खासकर पहली पारी में. मुझे उम्मीद नहीं थी कि पिच इतनी सपाट होगी, यह पारंपरिक बेसिन विकेट नहीं है. लेकिन मुझे खिलाड़ियों पर ज़रूर गर्व है. हम जितनी भी देर मैदान में रहे, इसकी परवाह किए बिना वे बाउंड्री लाइन के चारों ओर तेज़ी से दौड़ रहे थे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand, India, New Zealand Vs India 2026/27, New Zealand Vs India 11/19/2026 Nzin11192026271656, Cricket, Shubman Singh Gill
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com