टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत जब पिच पर आगे होते हैं, तो उनका बल्ला तूफानी अंदाज में बातें करता है. और जब वह विकेट के पीछे होते हैं, तो उनके वन लाइनर न केवल विरोधी टीम के बल्लेबाजों को परेशान करते हैं, बल्कि वह इनके जरिए साथी खिलाड़ियों को भी खेल में बनाए रखते हैं. और ब्रॉडकास्टर भी इसे दोनों हाथों से भुनाता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट के चौथे दिन ऋषभ पंत के विकेट के पीछे से बोले डॉयलॉग दिन भर फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहे.
यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत जैसा 149 सालों में कोई दूसरा विकेटकीपर नहीं, ये 5 रिकॉर्ड वेरी-वेरी स्पेशल हैं
यह भी पढ़ें: जो 149 साल में नहीं हुआ, भारतीय बल्लेबाजों ने वेलिंगटन में कर डाला, 'रेयरेस्ट ऑफ द रेयर' रिकॉर्ड यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत जैसा 149 सालों में कोई दूसरा विकेटकीपर नहीं, ये 5 रिकॉर्ड वेरी-वेरी स्पेशल हैं
Rishu yaar, ek hi dil hai… kitne baar jeetoge? 😂🫶 Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st Test Day 4, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #NZvIND https://t.co/iJSeRg81eK
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 22, 2026
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने X पर यह क्लिप शेयर की, और कुछ ही मिनटों में इसने सबका ध्यान खींच लिया. घटना तब घटी, जब डेवोन कॉनवे ने प्रसिद्ध कृष्णा की एक गेंद को सुंदर की तरफ धकेला. स्थिति को तुरंत भांपते हुए, पंत ने स्टंप माइक पर कहा: "इधर से सिंगल नहीं आएगा, वाशी इज रेडी टू मिंगल!" अपनी जगह पर वापस जाते हुए सुंदर ने शुरुआत में तो कोई भाव नहीं दिखाया, लेकिन यह बातचीत ब्रॉडकास्टर्स और फैंस, सभी को साफ सुनाई दे रही थी.
🚨 RISHABH PANT'S HILARIOUS STUMP-MIC MOMENT! 😂😭 - Padikkal said he would bowl leg-spin, but his first three deliveries didn't turn at all. - The moment one finally spun, Pant came up with the perfect one-liner: "DEVA KHALE YAHAN SE MEVA!" 😭🤣 PANT IS PURE ENTERTAINMENT! 😂 https://t.co/d4d9RqpZSj
— Lakshay Sharma (@CricWithLaksh) November 22, 2026
वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने देवदत्त पडिक्कल से भी गेंदबाजी कराई, लेकिन उनकी पहली गेंद बिल्कुल भी नहीं घूमी. और जब गेंद आखिरकार टर्न हुई, तो पंत का वन लाइनर फिर से निकला:
"देवा, खाले यहां से मेवा "
और उनकी लाइन पर बगल में खड़े ध्रुव जुरेल भी मुस्कुराने से खुद को नहीं रोक सके.
RISHABH PANT IS IN FULL ROASTING MODE! 😭 Pant 🎙️: "Main achhi leg-spin daal sakta hoon." Gill 🎙️: "Main karun kya ek over?" Pant 🎙️: "Rehne de, pehli ball pe six padega." 😭 Pant again 🎙️: "Bekaar action se karwani hai toh Jaiswal ko ball de de." 🤣 Pant has absolutely no filter! 😭🔥
— VARAHA WARRIOR (@VarahaWarrior) November 22, 2026
कीपिंग के दौरान ही पंत जब बोले कि मैं अच्छी लेग स्पिन डाल सकता हूं, तो कप्तान शुभमन गिल भी इस बातचीत में शामिल हो गए. और फिर यहां से पंत ने बगल में खड़े साथी जायसवाल को ही रोस्ट कर डाला:-
'बेकार एक्शन से करवानी है, तो जायसवाल को बॉल दे दे' ...इस पर जायसवाल की मुस्कान देखने लायक थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं