विज्ञापन

KKR vs MI: 'वापसी का भरोसा था लेकिन...', कप्तान अजिंक्य रहाणे ने किसी खिलाड़ी को नहीं बल्कि इन्हें दिया KKR की शानदार वापसी का श्रेय

Ajinkya Rahane Statement on Spectacular Comeback in IPL 2026: मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि जब टीम लगातार छह मैच हार गई थी, तब खिलाड़ियों का मूड कैसा था और कैसे सपोर्ट स्टाफ ने टीम में सकारात्मक माहौल बनाए रखा.

KKR vs MI: 'वापसी का भरोसा था लेकिन...', कप्तान अजिंक्य रहाणे ने किसी खिलाड़ी को नहीं बल्कि इन्हें दिया KKR की शानदार वापसी का श्रेय
Ajinkya Rahane Statement on Spectacular Comeback in IPL 2026:

Ajinkya Rahane Statement on Spectacular Comeback in IPL 2026: आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हराया. पिछले 7 मुकाबलों में यह केकेआर की छठी जीत है. टीम की जबरदस्त वापसी का श्रेय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सपोर्ट स्टाफ को दिया है. केकेआर के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद खराब हुई थी. टीम को पहले छह मुकाबलों में एक भी जीत नसीब नहीं हुई थी. 5 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था. इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने टूर्नामेंट में बेहतरीन वापसी की है. पिछले 7 में से 6 मुकाबले जीतकर केकेआर ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है.

छह मैच हारने के बाद भी नहीं खोया हौसला

मुंबई इंडियंस को पटखनी देने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आए. टीम की इस शानदार वापसी पर बात करते हुए रहाणे ने कहा, "मुझे लगता है कि छह मुकाबलों के बाद भी हमें खुद पर जो भरोसा था, उसी ने वापसी करने में हमारी सबसे बड़ी मदद की. लगातार हार के बाद हम सभी के बीच कुछ बहुत अच्छी और खुलकर बातचीत हुई थी. हम खेल तो अच्छा रहे थे, लेकिन टी20 फॉर्मेट उन जरूरी और नाजुक पलों को जीतने के बारे में है. उस खराब दौर के बाद हम जब ब्रेक पर गए, तो वह जीत हमारे लिए सच में बहुत महत्वपूर्ण थी. उसने हमारा पूरा मूड बदल दिया और फिर सभी को अपनी वापसी का विश्वास होने लगा."

कप्तान रहाणे ने टीम के सपोर्ट स्टाफ की तारीफ करते हुए आगे कहा, "हमें वापसी का भरोसा पहले से था, लेकिन मुझे लगता है कि इसका पूरा श्रेय हमारे सपोर्ट स्टाफ को जाता है. जब आप लगातार छह मैच हार जाते हैं और फिर ब्रेक में जाते हैं, तो ड्रेसिंग रूम का माहौल सच में बहुत मुश्किल और चुनौतीपूर्ण हो जाता है. लेकिन इस मुश्किल वक्त में भी हमने टीम के अंदर एक अच्छा और सकारात्मक माहौल बनाए रखा. हमारी तैयारी हमेशा से शानदार रही है."

अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी के मुरीद हुए कप्तान रहाणे

गेंदबाजों की तारीफ करते हुए रहाणे ने कुछ युवा चेहरों को जीत का असली हीरो बताया. उन्होंने कहा, "मैं वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन की गेंदबाजी से तो बहुत खुश हूं ही, लेकिन मैं यहां कुछ खास नाम लेना चाहता हूं. अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने मैदान पर जिस तरह से जिम्मेदारी ली है, वह सच में शानदार है. घरेलू सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन से मिले आत्मविश्वास के साथ इस बड़े टूर्नामेंट में उतरना और हर मुकाबले में दबाव वाली परिस्थितियों में अच्छी गेंदबाजी करके टीम के लिए योगदान देना सचमुच काबिले तारीफ है."

मनीष पांडे के अदाज को रहाणे ने किया सलाम

अजिंक्य रहाणे ने मुंबई के खिलाफ 45 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे की भी जमकर सराहना की. पांडे ने इस मैच में 33 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों की मदद से 45 रनों की दमदार पारी खेली थी. मनीष पांडे के जुझारूपन पर बात करते हुए रहाणे ने कहा,

"मैं मनीष पांडे के लिए सच में बहुत खुश हूं. मेरा मतलब है कि जब वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे और मैच नहीं खेल रहे थे, तब भी उनके काम करने का तरीका, उनका रवैया और अंदाज लाजवाब था. एक खिलाड़ी के तौर पर यह स्थिति सच में बहुत मुश्किल होती है जब आप बाहर बैठे हों और फिर भी दिन-रात अपनी बैटिंग और फील्डिंग पर उतनी ही कड़ी मेहनत करते रहें. वही सकारात्मक रवैया और टीम माइंडसेट सबसे जरूरी चीज है. इस महत्वपूर्ण मुकाबले में मनीष द्वारा खेली गई पारी ने मेरा दिल जीत लिया है."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com