विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2018

बॉल टैम्‍परिंग विवाद: क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया को बड़ा झटका, इस शीर्ष प्रायोजक ने करार खत्‍म किया

बहुचर्चित बॉल टैम्‍परिंग विवाद का क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया (सीए) को बड़ा झटका लगा है.

बॉल टैम्‍परिंग विवाद: क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया को बड़ा झटका, इस शीर्ष प्रायोजक ने करार खत्‍म किया
बॉल टैम्‍परिंग विवाद ने ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेट की छवि की बुरी तरह प्रभावित किया है (फाइल फोटो)
  • सीए के बड़े प्रायोजकों में से एक थी मेगेलोन कंपनी
  • घरेलू टेस्‍ट सीरीज के टाइटल अधिकार हासिल किए थे
  • अपने बयान में कहा, हाल की घटनाएं हमारे मूल्‍यों के खिलाफ
सिडनी: बहुचर्चित बॉल टैम्‍परिंग विवाद का क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया (सीए) को बड़ा झटका लगा है. सबसे बड़े प्रायोजकों में से एक मेगेलान ने यह मामला सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट संचालन संस्था के साथ अपना अनुबंध तोड़ लिया है. विवाद का डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. खेल का सामान बनाने वाली कंपनी एएसआईसीएस ने इन दोनों क्रिकेटरों के साथ संबंध खत्‍म कर लिए हैं. ये दोनों सलामी बल्लेबाज बॉल टैम्‍परिंग विवाद के केंद्रबिंदु थे.मेगेलान ने अगस्त 2017 में ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टेस्ट सीरीज के टाइटल अधिकार दो करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में तीन साल के लिए हासिल किए थे. इसकी शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के साथ हुई थी. मेगेलान के प्रमुख हामिश डगलस ने बयान में कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टेस्ट क्रिकेट टीम के नेतृत्व ने साजिश रची और दक्षिण अफ्रीका में तीसरे टेस्ट के दौरान अनुचित फायदा लेने के स्पष्ट इरादे के साथ नियम तोड़े.’उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से हाल की ये घटनाएं हमारे मूल्यों के खिलाफ है. ऐसे में हमारे पास क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ मौजूदा साझेदारी तोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.’डगलस ने कहा, ‘हमें हाल में मेगेलान एशेज सीरीज के प्रायोजन की खुशी है. इसके साथ ही हमें इस बात का दुख है कि हमें इन हालात में अपनी साझेदारी खत्म करनी पड़ रही है.’इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने बुधवार को वार्नर को अपने ब्रांड एंबेसडर पद से हटा दिया जबकि एएसआईसीएस ने आज एक ट्वीट करके खिलाड़ियों के साथ अपना रिश्ता खत्म किया.

वीडियो: गावस्‍कर ने इस अंदाज में की कोहली की तारीफ कंपनी ने ट्वीट किया, ‘केपटाउन में पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम के सदस्यों से जुड़े मामले के नतीजे और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की सजा के बाद एएसआईसीएस तुरंत प्रभाव से डेविड वार्नर और कैमरन बेनक्राफ्ट के साथ प्रायोजन करार रद्द करता है.’क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कप्तान स्टीव स्मिथ और वार्नर को एक साल जबकि बेनक्रॉफ्ट को 9 माह के लिए प्रतिबंधित किया है. (इनपुट: एजेंसी)
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket Australia, Magellan Financial Group Ltd, Sponsorship Deal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com