विज्ञापन

दिल्ली NCR में खिलेगी धूप? उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश-बर्फबारी, जानें 1 हफ्ते का वेदर अपडेट

Weather News Today: दिल्ली एनसीआर में मौसम बदलने वाला है. आसमान खुला है और धूप निकलने के आसार हैं. जबकि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर से बड़े बदलाव आने की संभावना है.

दिल्ली NCR में खिलेगी धूप? उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश-बर्फबारी, जानें 1 हफ्ते का वेदर अपडेट
Delhi Weather News
नई दिल्ली:

दिल्ली एनसीआर में आज मौसम खुला हुआ है और तापमान भी 8 से 9 डिग्री के बीच बना रहेगा, हालांकि कई स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा दिखाई पड़ेगा.वहीं पूर्वांचल में कहीं हल्की फुल्की बारिश हो सकती है. वहीं 6 फरवरी से मौसम फिर से बदलने वाला है, क्योंकि हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ उठ रहा है और इससे फिर मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी देखने को मिलेगी. वहीं 6 फरवरी से भी 10 फरवरी तक भी ऐसे ही आसमान में बादल छाये रहेंगे और सुबह के वक्त 15 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से हवाओं के साथ थोड़ा बहुत कोहरा दिखाई पड़ेगा. 

दिल्ली में गर्मी कब से पड़ेगी

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री तक अगले पांच दिनों में बना रहेगा, यानी सुबह के वक्त ज्यादा ठंड का अहसास नहीं होगा. जबकि अधिकतम तापमान भी 22 से 24 डिग्री के बीच बना रहेगा. ऐसे में ज्यादा गर्मी भी अभी नहीं पड़ेगा. मौसम विभाग का कहना है कि 5-6 फरवरी और 9-10 फरवरी को पाकिस्तान, अफगानिस्तान के हिमालय क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ उठने से कुछ जगहों पर बारिश आने और बर्फबारी की संभावना है.

Delhi Weather

Delhi Weather

उत्तर प्रदेश में बारिश देखने को मिलेगी

6 फरवरी को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में बारिश देखने को मिल सकती है. जबकि मध्य प्रदेश में इस दौरान घने से बहुत घना कोहरा भी छाने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश में भी 7 फरवरी तक कुछ स्थानों पर सुबह और रात के वक्त घना कोहरा पड़ने के आसार हैं. 6 फरवरी को बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तर पूर्वी राजस्थान,  पश्चिम बंगाल और सिक्किम के इलाकों में कोहरा पड़ने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें- Rain Alert: दिल्ली NCR में फिर बारिश आएगी, हिमालय में बड़ी हलचल, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी से बदलेगा मौसम

यूपी और राजस्थान में बारिश हुई

उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 4 फरवरी को कई जगहों पर बारिश देखने को मिली थी. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बरसात हुई. जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हुई. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेस में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई. उत्तराखंड में पाला पड़ने की भी खबर है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com