BCCI Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साल 2023-24 सीजन के लिए अनुबंधित खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है. कुछ सितारों पर गाज गिरी है, तो कुछ नए खिलाड़ियों को प्रवेश मिला है. बता दें कि BCCI हर साल चार कैटेगिरी में खिलाड़ियों को अनुबंध प्रदान करता है. और यह नया अनुबंध 1 अक्टूबर साल 2023 से 30 सितंबर 2024 तक के लिए है. इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन का नाम मिला है, तो वहीं कुछ सितारा खिलाड़ियों पर गाज भी गिरी है. पिछले कुछ दिनों से घरेलू क्रिकेट में न खेलने को लेकर विवादों में रहे इशान किशन (Ishan Kishan) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को बोर्ड ने अनुबंध से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. कुल मिलाकर बीसीसीआई ने 30 खिलाड़ियों को अनुबंध प्रदान किया है. इसके तहत 'ए प्लस' कैटेगिरी में चार, ए कैटेगिरी में छह, बी कैटेगिरी में पांच और सी कैटेगिरी में 15 खिलाड़ियों को अनुबंध में जगह दी गई है. बता दें कि चार कैटेगिरी के तहत खिलाड़ियों को क्रमश: सात, पांच, तीन और एक करोड़ रुपये की वार्षिक रकम दी जाती है. इसके अलावा मैच फीस खिलाड़ियों को अलग से मिलती है. चलिए जान लीजिए कि किन-किन खिलाड़ियों को बोर्ड की तरफ से सालाना अनुबंध मिला है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ए प्लस (सालाना 7 करोड़): विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा
ए कैटेगिरी (सालाना 5 करोड़): मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या
बी कैटेगिरी (सालाना 3 करोड़): सूर्युकमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल
सी कैटेगिरी (सालाना 1 करोड़) रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दूल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार
इतनी मैच फीस अलग से मिलती है खिलाड़ियों को
सालाना अनुबंध के अलावा खिलाड़ियों को मैच फीस अलग से मिलती है. इसके तहत प्रति टेस्ट मैच पंद्रह लाख, प्रति वनडे छह लाख और हर टी20 मैच के लिए खिलाड़ियों को तीन लाख रुपये मैच फीस मिलती है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं