Ranji Trophy Debut: प्रतिभा न उम्र की मोहताज होती है और न ही संसाधानों की. बिहार के 12 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के बारे में कुछ ऐसा ही कहा जा सका है. वैभव ने उस उम्र में शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2024) करियर का आगाज किया, जिस उम्र में बच्चे रबर की गेंदों से गली-मोहल्ले में बल्ला भांजा करते हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव जब शुक्रवार को पटना के मोईन-उल-हक स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ फील्डिंग करने मैदान पर उतरे, तो उनकी उम्र सिर्फ 12 साल और 284 दिन थी. और इसी के साथ वैभव ने वह कारनामा कर दिया, जो सचिन तेंदुलकर भी नहीं कर सके थे. इसी के साथ ही वैभव सबसे कम उम्र में प्रथम श्रेणी करियर शुरू करने वाले भारत के इतिहास के सिर्फ चौथे क्रिकेटर बन गए हैं.
History in Ranji :-
— Raazi (@Rg86037221) January 5, 2024
90 years history of Ranji record gets broken.
12 year Old Vaibhav Suryavanshi becomes the youngest player to play for Ranji .
He is debuting against Mumbai playing for Bihar.#RanjiTrophy pic.twitter.com/ZcOkHFrgdh
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अलीमुद्दीन हैं इस मामले में अव्वल
जब बात रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी की बात आती है, तो इसमें अलीमुद्दीन का नाम सबसे ऊपर आता है. उन्होंने 1942-43 में सिर्फ 12 साल 73 दिन की उम्र में करियर का आगाज किया था. अजमेर में पैदा हुए अलीमुद्दीन ने उस सीजन में बड़ौदा के महाराज प्रतापसिंह जिमखाना मैदान में राजपुताना के लिए खेला था. दूसरे नंबर पर एसके बोस हैं, जिन्होंने 1959-60 में 12 साल 76 दिन की उम्र में प्रथम श्रेणी करियर का आगाज किया था, तो तीसरे नंबर पर काबिज मोहम्मद रिजवान ने 12 साल 247 दिन की उम्र में 1937 में अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच खेला था.
Vaibhav Suryavanshi of Bihar makes his first-class debut at the age of 12 years and 284 days. He is playing in a Ranji Trophy encounter against Mumbai.#RanjiTrophy #CricketTwitter
— 100MB (@100MasterBlastr) January 5, 2024
Image courtesy: Vaibhav Suryavanshi Instagram pic.twitter.com/d88skTH0F2
इस प्रदर्शन से खींचा था ध्यान सेलेक्टरों का
वैभव सूर्यवंशी ने बिहार के लिए कूच बिहार ट्रॉफी (अंडर-19) करियर का आगाज इसी साल किया. और इसी एक मुकाबले में झारखंड के खिलाफ वैभव ने सिर्फ 128 गेंदों पर 151 रन की पारी खेल राज्य चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा. मैच में वैभव ने 22 चौके और तीन छक्के जड़े. इसी मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 76 रन बनाए. इसके बाद उन्होंने चार देशों के चतुष्कोणीय टूर्नामेंट में उन्होंने 53, 74, 0 41, और 0 का स्कोर किया था. टूर्नामेंट में इंग्लैंड अंडर-19 और बांग्लादेश अंडर-19 की टीमें भी शामिल थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं