विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2017

IND vs SL: 'बड़ा धमाका'!... कुछ ऐसे पूरे साल भर 'लंका' लगाई महेंद्र सिंह धोनी ने!

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को एक बार फिर से यह दिखाया कि वह किस मिट्टी के बने हैं! बहुत ज्यादा दबाव में धोनी ने शानदार अर्धशतक बनाते हुए टीम इंडिया को 'चार बड़ी शर्मिंदिगयों' से तो बचाया ही, साथ ही उन्होंने वह बड़ा धमाका भी कर डाला, जिसका इंतजार उनके चाहने वाले बड़ी बेसब्री के साथ कर रहे थे.

Also Read in
IND vs SL: 'बड़ा धमाका'!... कुछ ऐसे पूरे साल भर 'लंका' लगाई महेंद्र सिंह धोनी ने!
महेंद्र सिंह धोनी का फाइल फोटो
  • धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट में 16,000 पूरे
  • कारनामा करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बने
  • साल 2017 में लंकाई गेंदबाजों पर आफत बने धोनी
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को एक बार फिर से यह दिखाया कि वह किस मिट्टी के बने हैं! बहुत ज्यादा दबाव में धोनी ने शानदार अर्धशतक बनाते हुए टीम इंडिया को 'चार बड़ी शर्मिंदिगयों' से तो बचाया ही, साथ ही उन्होंने वह बड़ा धमाका भी कर डाला, जिसका इंतजार उनके चाहने वाले बड़ी बेसब्री के साथ कर रहे थे. इस धमाके के बाद धोनी ने भारतीय क्रिकेट में अपना कद बहुत ही ऊंचा कर लिया है. 
बहरहाल, सबसे पहले बात करते हैं धोनी द्वारा श्रीलंकाइयों की साल भर लगाई गई लंका की! वास्तव में, साल 2017 में धोनी का बल्ला लंकाई टीम के लिए हनुमान जी की गदा से कम साबित नहीं हुआ है. यह बात उनके औसत से साफ तौर पर समझी जा सकती है. धोनी ने इस साल श्रीलंका के खिलाफ खेले मैचों की लगातार पारियों में  63, 45*, 67*, 49*, 1* और 65 का स्कोर किया है. ज्यादार पारियों में धोनी नॉटआउट रहे. इससे इस साल उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपने औसत को 145.00 पहुंचा दिया है. अब जबकि अभी श्रीलंका के खिलाफ दो वनडे और खेले जाने बाकी हैं, तो उम्मीद है कि माही का यह औसत और आगे जाएगा. 

यह भी पढ़ें :  ...पर इन 'चार बड़ी शर्मिंदगियों' से बचा लिया महेंद्र सिंह धोनी ने!

वहीं, धोनी ने धर्मशाला में वह बड़ा कारनामा भी कर दिखाया, जिसका इंतजार करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को था. यह कारनाम करने वाले धोनी भारत के छठे और दुनिया के 27वें नंबर के बल्लेबाज बन गए. धोनी से पहले यह रिकॉर्ड भारत की तरफ से सिर्फ सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली ने ही बनाया हुआ है.
लेकिन रविवार को धोनी ने जैसे ही अपनी पारी का 17वां रन लिया, वैसे ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16,000 रन बनाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए. धर्मशाला मैच के बाद धोनी के 16050 रन हो गए हैं. अब एक तरह से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें उनके और नियमित कप्तान विराट कोहली के बीच रेस से ही हो गई है. विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में फिलहाल 16254 रन हैं. 
 
निश्चित ही धोनी का 'यह धमाका' बहुत ही बड़ा है. विकेटकीपिंग की दोहरी जिम्मेदारी निभाते हुए 16,000 से ज्यादा रन बनाना आसाम काम नहीं है. उम्मीद है कि यह रिकॉर्ड धोनी को और प्रेरणा देगा और आने वाले समय में माही बल्ले से और भी कई धमाके करना जारी रखेंगे!
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com