स्विंग के सुल्तान' भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2022 में खेला था. तब से भुवी टीम इंडिया से बाहर हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी न कर पाने पर अब भुवनेश्वर कुमार ने चुप्पी तोड़ी है. भुवनेश्वर कुमार ने 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप के बारे में बात की और कहा, "टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफ़ाइनल के बाद सब निराश थे, ड्रेसिंग रूम में कोई बातचीत नहीं हुई, जब मैं अपने कमरे में गया, तो मैंने अपनी पत्नी से कहा कि यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था." भुवी ने आगे कहा, "जब आप एक खास उम्र में वर्ल्ड कप हारते हैं, तो सेलेक्टर भविष्य के खिलाड़ियों के बारे में सोचने लगते हैं। मुझे अपने अनुभव से यह बात समझ आ गई थी."
भले ही भुवी को टीम में मौका नहीं मिल रहा है लेकिन तेज गेंदबाज ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में परफॉर्मेंस करना जारी रखा है. भुवी ने अपनी गेंदबाजी से दिखाया है कि वो भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं. उन्होंने आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए 17 विकेट लिए और नई और पुरानी दोनों तरह की गेंदों से असरदार प्रदर्शन किया. इसके बाद 2026 में उन्होंने अपने खेल को और बेहतर किया और 28 विकेट लिए, जो रिकॉर्ड तीसरी बार पर्पल कैप जीतने से बस एक विकेट कम था , उनका औसत सीजन में 17.89 रहा.
भारतीय टीम में जगह पाने के हकदार हैं
पिछले आईपीएल सीजन के खत्म होने के बाद से ही भुवनेश्वर को भारत की टी-20 टीम में शामिल करने की वकालत की जा रही है. हालांकि इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने कई बार कहा है कि अब उन्हें ऐसी उम्मीदें नहीं हैं, लेकिन जतिन सप्रू के साथ एक पॉडकास्ट में उन्होंने माना कि उन्हें लगता है कि वह भारतीय टीम में जगह पाने के हकदार हैं. उन्होंने कहा, "बिल्कुल, लेकिन मैं कुछ साबित करने के लिए नहीं खेल रहा हूं, लेकिन अगर मुझे फिर से भारत के लिए खेलने का मौका मिले तो मुझे खुशी होगी."
ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा टॉप-5 में, पथिरागे नंबर-3, वर्ल्ड चैंपियनशिप इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी20 आज , फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं