विज्ञापन

'उनकी मेहनत का इनाम', भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर अश्विन का बड़ा बयान, शमी के भविष्य को लेकर कही ये बात

भुवनेश्वर कुमार की वापसी को लेकर अश्विन ने सीधा जवाब देते हुए कहा की उन्हें म्हणत का इनाम मिला है और ऐसे में किसी को भी वापसी करने के लिए सही दिशा में मेहनत करना ही रास्ता है.

'उनकी मेहनत का इनाम', भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर अश्विन का बड़ा बयान, शमी के भविष्य को लेकर कही ये बात
भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर अश्विन ने सीधा जवाब

IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले भुवनेश्वर कुमार को लेकर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि उन्होंने भारतीय टीम में वापसी के बारे में ज्यादा नहीं सोचा होगा. अश्विन ने चार साल बाद भारत की टी20 टीम में उनकी वापसी को उनकी लगातार मेहनत और प्रदर्शन का इनाम बताया है. अगले हफ्ते न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में भुवनेश्वर की वापसी चर्चा का विषय बन हुआ है.

अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि भुवनेश्वर कुमार वापसी के बारे में सोच रहे थे. शायद यही उनकी सफलता का राज है. दूर से देखने पर हमेशा यही लगा कि वह अपनी राह पर चलते रहे."

उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने सिर्फ अच्छी गेंदबाजी करने पर ध्यान दिया. नई गेंद से विकेट लेना, RCB के लिए बेहतर प्रदर्शन करना, यही उनकी प्राथमिकता रही. उन्होंने जो करना था, वही किया. उनकी वापसी उसी मेहनत का इनाम है. उन्होंने कभी उस इनाम के पीछे भागने की कोशिश नहीं की, बल्कि अपना काम करते रहे और सफलता खुद उनके पास आई."

भुवनेश्वर की वापसी के बाद मोहम्मद शमी के अंतरराष्ट्रीय भविष्य को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. हालांकि अश्विन का मानना है कि अनुभवी तेज गेंदबाज के लिए वापसी के दरवाजे अब भी खुले हैं. उन्होंने कहा, "यह पूरी तरह खिलाड़ी पर निर्भर करता है. अगर किसी क्रिकेटर को भरोसा है कि वह वापसी कर सकता है तो उसे उसी दिशा में मेहनत करनी होगी."

अश्विन ने जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों पर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि बुमराह के साथ उनका रिश्ता हमेशा मजाक और हंसी-मजाक वाला रहा है. अश्विन ने कहा, "जस्सी के साथ मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है. हम एक-दूसरे की टांग खींचते रहते हैं. क्रिकेट को लेकर हमारी ज्यादा बातचीत नहीं होती, इसलिए हमारा रिश्ता हमेशा हल्का-फुल्का और मजाकिया रहा है."

विराट कोहली को लेकर उन्होंने कहा कि कप्तानी छोड़ने के बाद दोनों के रिश्ते और बेहतर हुए. उन्होंने कहा, "जब विराट ने कप्तानी छोड़ी और एक खिलाड़ी के तौर पर अपनी भूमिका पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया, तब हमारे रिश्तों में भी और मजबूती आई."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com