इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने सभी को हैरान करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करके सबको चौंका दिया. स्टोक्स टीम के कप्तान भी थे, ऐसे में अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को एक नया कप्तान तलाशना होगा. इंग्लैंड के वनडे और टी20 कप्तान हैरी ब्रूक, जो टेस्ट में स्टोक्स के डिप्टी थे, क्या बोर्ड उन्हीं पर भरोसा जताएगा, या फिर किसी अन्य खिलाड़ी को जिम्मेदापी सौंपी जाएगी, यह देखना दिचलस्प होने वाला है. हालांकि, स्टोक्स ने रिटायरमेंट के बाद हैरी ब्रूक को इंग्लैंड का अगला टेस्ट कैप्टन बनाने का सपोर्ट किया है.
किसी वजह ने बनाया जाता है उपकप्तान
इंग्लैंड मैनेजमेंट ने स्टोक्स की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में टीम की कप्तानी के लिए पूर्व कप्तान जो रूट को चुना था. स्टोक्स ने साफ किया कि जब ओवल में कप्तानी के लिए रूट को ब्रूक से आगे चुना गया था, तो वह फैसले लेने की प्रक्रिया का हिस्सा नहीं थे. अपने आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड की हार के बाद स्टोक्स ने कहा,"उन्हें इस टीम का उपकप्तान बनाने के लिए कहने का एक कारण है." "मुझे पता है कि पिछले कुछ हफ्तों में हुए सभी विवादों के साथ, कुछ फैसले लिए गए थे लेकिन वे ऐसे फैसले थे जिनमें मैं शामिल नहीं था."
35 साल के स्टोक्स ने ज़ोर देकर कहा कि ब्रूक का टेस्ट कप्तान बनना एक स्वाभाविक फैसला होना चाहिए, क्योंकि वह पहले से ही उपकप्तान हैं. स्टोक्स ने कहा,"आपको किसी खास वजह से टीम का उपकप्तान बनने के लिए कहा जाता है." "मैं जो रूट के अंडर लंबे समय तक उपकप्तान था और यह एक स्वाभाविक फैसला है. अगर कप्तान नहीं है या उपलब्ध नहीं है तो आप आगे बढ़कर वह जिम्मेदारी निभाते हैं. इसलिए ऐसा कोई कारण नहीं है कि हैरी को ऐसा करने के लिए न कहा जाए. वह ज़ाहिर तौर पर एक ज़बरदस्त प्लेयर है, इस ग्रुप के सबसे सीनियर प्लेयर्स में से एक है."
'हैरी ब्रूक को 100% सपोर्ट'
स्टोक्स की मानें तो अगर हैरी ब्रूक को जिम्मेदारी मिली तो उनका खेल और बेहतर होगा. स्टोक्स ने कहा,"हम सब जानते हैं कि बल्लेबाजी कौशल के मामले में वह बहुत टैलेंटेड इंसान हैं." "और अगर आप इस टीम के साथ उनके कंधों पर थोड़ी और ज़िम्मेदारी डालते हैं, तो हमें नहीं पता कि इससे उनकी पहले से मौजूद स्किल्स में कोई और सुधार दिखेगा या नहीं."
इस दिग्गज ऑल-राउंडर ने कहा,"यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन आप किसी को उपकप्तान बनने के लिए तब तक नहीं कहते जब तक आपको न लगे कि उसके पास ज़रूरत पड़ने पर टीम की कप्तानी करने की स्किल्स और काबिलियत नहीं है. इसलिए अगर मुझसे पूछा जाए कि मुझे लगता है कि यह किसे करना चाहिए, तो मैं हैरी ब्रूक को अपना 100% सपोर्ट दूंगा."
यह भी पढ़ें: ओलंपिक में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? ऐसा है पूरा समीकरण
यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: मोरक्को ने रचा इतिहास, नीदरलैंड्स को पेनल्टी शूटआउट में हराया, प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं