विज्ञापन

राजस्थान से किन-किन लोगों को बीजेपी की नई टीम में मिली जगह, किसे कौन जिम्मेदारी?

भारतीय जनता पार्टी की नई टीम में राजस्थान से 4 लोगों को जगह मिली है. नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एक राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) समेत अन्य पदों पर नियुक्ति हुई है.

राजस्थान से किन-किन लोगों को बीजेपी की नई टीम में मिली जगह, किसे कौन जिम्मेदारी?
राजस्थान से किन-किन लोगों को बीजेपी की नई टीम में मिली जगह

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का आखिरकार सोमवार (17 अगस्त) को ऐलान हो गया है. बीजेपी की नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की एक बार फिर से वापसी हुई है. नितिन नवीन की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एक राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन), राष्ट्रीय महामंत्री और राष्ट्रीय मंत्री समेत अन्य पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. बीजेपी के कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से 6 महिला हैं. चार महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव के तौर पर एंट्री दी गई है.

इसी तरह बीजेपी की नई टीम में राजस्थान 4 नेताओं को जिम्मेदारी मिली है. इनमें वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया, राजेश मंगल और मन्नालाल रावत का नाम शामिल है. 

वसुंधरा राजे- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

वसुंधरा राजे पूर्व राजस्थान की 2 बार (2013-18, 2003-08) मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. वहीं, 5 बार राजस्थान में विधायक चुनी गईं. इसके अलावा 5 बार सांसद भी रही हैं. वसुंधरा को 1984 में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली. जबकि 1985-87 तक राजस्थान में बीजेपी युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष रहीं. इसके बाद वसुंधरा को 1987 में राजस्थान भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

2002-2003 तक वसुंधरा राजे राजस्थान बीजेपी की चीफ रही हैं, जबकि 2010 में उन्हें बीजेपी में राष्ट्रीय महासचिव के पद की जिम्मेदारी दी गई. इसके बाद 2019 में उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया. अब एक बार फिर से उन्हें नितिन नवीन की टीम में यही जिम्मेदारी मिली है.

सतीश पूनिया- राष्ट्रीय महामंत्री

डॉ. सतीश पूनिया राजस्थान के सीनियर नेताओं में शामिल हैं. वह अभी बीजेपी से राज्यसभा सांसद हैं और हरियाणा में बीजेपी के प्रभारी हैं. वह राजस्थान की आमेर विधानसभा सीट से विधायक रहे.

राजेश मंगल- राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष

राजस्थान से आने वाले राजेश मंगल को बीजेपी की नई टीम में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. इससे पहले वह राजस्थान BJP CA सेल के स्टेट कन्वीनर हैं. इसके अलावा वह BPCL और NMDC के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं.

डॉ. मन्ना लाल रावत- एसटी मोर्चा के अध्यक्ष

मन्नालाल रावत राजस्थान की उदयपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं. उन्हें नितिन नवीन की नई टीम में एसटी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. राजनीति में आने से पहले मन्नालाल रावत राजस्थान में परिवहन विभाग में कार्यरत थे. वह उदयपुर में आरटीओ पद पर थे. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सीटिंग MP अर्जन मीणा का टिकट काटकर मन्नालाल रावत को टिकट दिया था. 

यह भी पढे़ं-

वसुंधरा और सतीश पूनिया को बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी, नई राष्ट्रीय टीम का हुआ ऐलान

भाजपा की नई टीम का ऐलान, नितिन नवीन ने स्मृति ईरानी और राम माधव समेत कई चेहरों को एंट्री देकर चौंकाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan Politics, Rajasthan BJP, Nitin Nabin New Team, Nitin Nabin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com