विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2018

बेन स्‍टोक्‍स पर भले ही झगड़े के आरोप लगे हैं, लेकिन चयन के लिए उनके नाम पर विचार होगा: ECB

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने दोटूक लहजे में कहा है कि इंग्लैंड की टीम में चयन के लिए हरफनमौला बेन स्टोक्स के नाम पर विचार किया जाएगा, भले ही उन पर झगड़े में शामिल होने के आरोप लगे हैं.

बेन स्‍टोक्‍स पर भले ही झगड़े के आरोप लगे हैं, लेकिन चयन के लिए उनके नाम पर विचार होगा: ECB
स्टोक्स को एक झगड़े में शामिल होने के कारण इंग्‍लैंड टीम से बाहर कर दिया गया था (फाइल फोटो)
  • एशेज में नहीं खेल पाए थे बेन स्‍टोक्‍स
  • नाइट क्‍लब में झगड़े की घटना में थे शामिल
  • इस कारण इंग्‍लैंड टीम से बाहर किए गए थे
लंदन: इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने दोटूक लहजे में कहा है कि इंग्लैंड की टीम में चयन के लिए हरफनमौला बेन स्टोक्स के नाम पर विचार किया जाएगा, भले ही उन पर झगड़े में शामिल होने के आरोप लगे हैं. गौरतलब है कि स्टोक्स को सितंबर में एक नाइटक्लब के बाहर झगड़े में शामिल होने के कारण ईसीबी ने राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया था. इसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में नहीं खेल पाए जिसमें इंग्लैंड को 0-4 से करारी हार का सामना करना पड़ा था.इंग्लैंड अभी ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेल रहा है लेकिन ईसीबी ने कहा कि स्टोक्स की न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी में टी20 मैचों में वापसी हो सकती है. इस घोषणा से हालांकि ईसीबी को अजीबोगरीब स्थिति में पहुंचा दिया है क्योंकि जब उन पर आरोप नहीं लगे थे तब उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया था और अब जबकि उनके खिलाफ आरोप तय हो गए तब उसके दो दिन बाद उनको चयन के लिये उपलब्ध रखने का फैसला कर दिया.

वीडियो: गावस्‍कर ने कुलदीप और चहल को बताया निडर गेंदबाज
ईसीबी ने कहा कि यह फैसला करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार किया गया और इस पर सहमति बनी कि स्टोक्स के नाम पर अब इंग्लैंड की टीम में चयन के लिए विचार किया जा सकता है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ben Stokes, ECB, England Team
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com