विज्ञापन

बीसीसीआई ने 'ओपन' कर दिया रोहित का 'मिशन 2027 ', जानें रिव्यू मीटिंग के बाद क्या बोले बोर्ड सचिव

BCCI on Rohit Sharma: रविवार को सुबह से ही करोड़ों फैंस रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चिंतित थे. और रिव्यू मीटिंग का एजेंडे से आगे रोहित शर्मा ड्राइविंग सीट पर आ गए

बीसीसीआई ने 'ओपन' कर दिया रोहित का 'मिशन 2027 ', जानें रिव्यू मीटिंग के बाद क्या बोले बोर्ड सचिव
रिव्यू मीटिंग के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित पर जानकारी दी
source: X

BCCI on Rohit Sharma: गुरुवार को पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सुबह से लेकर चल रहे कयास और तमाम चर्चाओं को दिन की समाप्ति पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पूरी तरह साफ कर दिया. और इससे बहुत हद तक रोहित शर्मा का साल 2027 विश्व कप में खेलने को लेकर लगभग रास्ता साफ हो गया. गुरुवार को मुंबई में हुई रिव्यू मीटिंग में यूं तो एजेंडा पिछले दिनों  इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे में हुई बुरी हार की समीक्षा करना था, लेकिन इससे ज्यादा चर्चा का विषय पूरे दिन रोहित शर्मा बने रहे. इस मीटिंग में बीसीसीआई सचिव देवजीत सौकिया के अलावा टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण ने हिस्सा लिया. 

रोहित को लेकर फैंस के मैसेज की बरसात

बोर्ड सचिव देवाजीत ने रोहित पर हर सीरीज से पहले उनके भविष्य को लेकर किए गए सवाल पर कहा, 'रोहित शर्मा सभी मैचों में बहुत शानदार खेल रहे हैं. आप इससे ज्यादा और क्या चाहते हैं. आखिरी मैच में भी रोहित ने 138 रन बनाए. ऐसे में क्यों ऐसी अफवाएं चल रही हैं. मैं इन अफवाओं में और घी नहीं डालना चाहता' 

बीसीसीआई सचिव के इस बयान से एकदम साफ है रोहित शर्मा को लेकर बीसीसीआई की नीति और प्लानिंग क्या है. निश्चित तौर पर रोहित शर्मा पर दिए गए बोर्ड के इस बयान से साफ है कि भले ही हेड कोच गौतम गंभीर भले ही पूर्व कप्तान को 'मिशन 2027' से दूर रखना चाहते हों, लेकिन इस मामले में BCCI रोहित शर्मा के साथ है.

दिन भर चिंता में थे रोहित के फैंस

इससे पहले जब आज सुबह से इस तरह की खबरें आनी शुरू हुईं कि गुरूवार को ही रोहित के अगले साल विश्व कप में खेलने का फैसला तय हो जाएगा, तो उनके करोड़ों फैंस चिंता में थे. अलग-अलग खबरें  सामने आ रही थीं, लेकिन अब बोर्ड सचिव के रोहित के समर्थन में  दिए गए बयान के बाद साफ हो गया है कि उनके हीरो को कोई खतरा नहीं है. और वह BCCI के विश्व कप प्लान का हिस्सा हैं. रोहित को तो साफ हो गया, लेकिन अब विश्व कप की दिशा में आगे बढ़ने के साथ ही यह देखना होगा कि रवींद्र जडेजा, केएल राहुल आदि खिलाड़ियों को लेकर BCCI गंभीर और अगरकर की बात मानता है या नहीं.

चीफ सेलेक्टर अगरकर ने नहीं लिया भाग

वैसे यह बहुत ही ज्यादा हैरानी की बात रही कि जहां भारतीय क्रिकेट से जुड़े तमाम साझीदार मसलन दोनों कप्तान, बोर्ड सचिव, हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण ने इस बड़ी बैठक में हिस्सा लिया, तो वहीं चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर मीटिंग से नदारद रहे. हैरानी की बात यह रही कि अगरकर बैठक में ऑनलाइन भी नहीं जुड़े.

और अगरकर का मीटिंग में हिस्सा न लेने की बात यहीं ही खत्म नहीं होने जा रही. इस बात के अपने ही मायने हैं कि आखिर अगरकर ने बैठक में भाग क्यों नहीं लिया? काफी पहले से इस तरह की खबरें आ रही थीं कि चीफ सेलेक्टर और हेड कोच रोहित को विश्व कप प्लान में शामिल करने के पक्ष में नहीं हैं, तो वहीं ऐसी भी खबरें आईं थीं कि अगरकर और गंभीर ने रोहित पर संन्यास का दबाव बनाया था. इस पर बाद में रोहित ने कहा, 'वह संन्यास नहीं लेंगे और उन्हें ड्रॉप कर सकते हैं.'
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Board Of Control For Cricket In India, Cricket, Gautam Gambhir, VVS Laxman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com