विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश, बंगाल-MP में ऑरेंज अलर्ट

कल का मौसम, 4 सितंबर 2026: IMD ने कल दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत 14 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. जानिए आपके यहां कैसा मौसम रहेगा.

कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update
IANS

Kal Ka Mausam 4 September 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कई राज्यों में इन दिनों मौसम मेहरबान है और जमकर बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 4 सितंबर के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देशभर के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कल भारी बारिश का अलर्ट है. इसमें दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर मध्यप्रदेश और बंगाल तक शामिल हैं. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

मॉनसून सीजन खत्म होने के समय भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार कल पूरे इलाके में बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, 4 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके बाद 5 से 8 सितंबर तक मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा और आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है. बारिश के कारण तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है, जिससे एनसीआर के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है.

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कल बारिश का अलर्ट जारी किया है.  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में कल भारी बारिश की संभावना है. 7 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 और 5 सितंबर को कुछ ही स्थानों पर बारिश या हल्की बारिश होने की संभावना है. 4 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी जिलों में और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर, ललितपुर, महोबा और झांसी जिलों के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ का मध्यम खतरा है.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में भी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने कल भी बिहार के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है. 4 और 5 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है. 6 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

राजस्थान में भी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार कल राजस्थान के कई जिलों में बारिश होगी. पूर्वी राजस्थान में कल काफी बड़े इलाके में या व्यापक बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है. वहीं  पश्चिमी राजस्थान में भी 6 सितंबर तक कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश का अनुमान है, इसलिए कल भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश में कल भारी से बहुत बारिश का अलर्ट जारी किया है. यहां 8 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 7 सितंबर तक व्यापक बारिश का अनुमान है. कल  भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं दमोह, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन और बैतूल समेत कई जिलों में अगले 24 घंटों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है.

बंगाल में के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने कल भी आठ जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कल कोलकाता, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, नादिया, पूर्वी बर्दवान और बीरभूम जिलों में भारी वर्षा की संभावना है. कुछ स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है, जबकि चेतावनी अवधि के दौरान कुछ क्षेत्रों में लगातार गरज के साथ बारिश हो सकती है. इसके अलावा दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूच बिहार और अलीपुरद्वार में भी भारी बारिश की आशंका है.

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और बिहार.

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी के पहले भारी बारिश, दिल्ली के साथ यूपी के 15 जिलों में अलर्ट, 17 राज्यों में मॉनसून दिखाएगा तेवर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam In Hindi, Kal Ka Mausam Kaisa Rahega, Kal Ka Mausam Kaisa Rhega, Weather Tomorrow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com