- आयरलैंड को दौरा जून 26 से शुरू होगा
- दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद टीम आयरलैंड जाएगी
- इस दौरे के लिए टी20 टीम अलग से घोषित होगी
दक्षिण अफ्रीका दौरे से घर में खेलने के बाद और इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले आयरलैंड के खिलाफ बीच में एक छोटी सीरीज भी खेलेगी. इसके तहत दोनों देश दो टी20 मुकाबले आपस में खेलेंगे, लेकिन बीसीसीआई के सामने शेड्यूल के कारण अलग ही हालत पैदा हो रहे हैं. और यही वजह है कि सेलेक्टरों ने दो टीमें चुनी हैं. दरअसल भारत को इंग्लैंड के खिलाफ इकलौता टेस्ट मैच खेलना है, जो पिछले साल की सीरीज का हिस्सा है और निर्णायक मैच है. इसी दौरान भारतीय टीम व्हाइट बॉल से आयरलैंड के खिलाफ दो टी20मैचों की सीरीज भी खेलेगी. ऐसे में बोर्ड युवाओं की टीम आयरलैंड दौरे पर भेज सकता है और वीवीएस लक्ष्मण इस टीम के डॉयरेक्टर हो सकते हैं.
मोहम्मद रिजवान ने लिया 'अद्भुत कैच', साथी खिलाड़ियों को नहीं हुआ यकीन, भागकर गले लग गए- Video
भारत का आयरिश दौरा जून 26 से शुरू होगा, जबकि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का बचा एक टेस्ट मैच जुलाई 1 से बर्मिंघम (एजबस्टन) खेला जाएगा. बता दें कि वीवीएस लक्ष्मण फिलहाल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के निदेश हैं. और अब बीसीसीआई उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी देने जा रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस समय भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड में होंगे. और बीसीसीआई पहले से घोषित टेस्ट टीम में कोई बदलाव नहीं करना चाहता. यही वजह है कि दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा खत्म होने के बाद आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित की जाएगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं