Rahul Dravid: BCCI ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid Team India Coach) और टीम इंडिया के सहयोगी स्टाफ (सीनियर पुरुष) के लिए कॉन्ट्रेक्ट को बढ़ाने का फैसला किया है. हाल ही में संपन्न आईसीसी पुरुष क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद द्रविड़ का कॉन्ट्रेक्ट समाप्त हो गया था जिसके बाद बीसीसीआई ने द्रविड़ के साथ चर्चा की और आखिर में सर्वसम्मति से कार्यकाल को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. बोर्ड ने भारतीय टीम को तैयार करने में द्रविड़ की महत्वपूर्ण भूमिका की तारीफ की है और उनके साथ कॉन्ट्रेक्ट को बढ़ाने का अहम फैसला किया है.
NEWS 🚨 -BCCI announces extension of contracts for Head Coach and Support Staff, Team India (Senior Men)
— BCCI (@BCCI) November 29, 2023
More details here - https://t.co/rtLoyCIEmi #TeamIndia
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बोर्ड ने एनसीए के प्रमुख और स्टैंड-इन हेड कोच के रूप में वीवीएस लक्ष्मण की भी सराहना की है. बीसीसीआई ने कोचिंग स्टाफ की तारीफ की है और अपने बयान में कहा है कि सभी ने मिलकर टीम को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. सभी ने भारतीय टीम के लिए मिलकर शानदार काम किया है. बता दें कि बीसीसीआई ने द्रविड़ के साथ-साथ स्पोर्ट स्टाफ के कार्यकाल को भी बढ़ा दिया है.
यह भी पढ़ें: '"220 रन का बचाव करने के लिए गेंदबाजों को.." ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने बताया कहां हुई गलती
द्रविड़ ने कार्यकाल बढ़ाए जाने पर कहा कि, "पिछले दो साल काफी यादगार रहे हैं. हम एक टीम के तौर पर काफी कुछ हासिल करने में सफल रहे. हमने एक जुट रहकर उताव-चढ़ाव को महसूस किया है. सबके साथ काम करने का शानदार अनुभव रहा है. ड्रेसिंग रूम में हमने जो माहौल हमने स्थापित किया है उस पर मुझे वास्तव में गर्व है. हमारी टीम के पास जो कौशल और प्रतिभा है, वह अभूतपूर्व है, और हमने जिस चीज पर जोर दिया है वह है सही प्रक्रिया का पालन करना और अपनी तैयारियों पर कायम रहना, जिसका परिणाम पर सीधा प्रभाव पड़ा है."
अब द्रविड़ का दूसरे कार्यकाल में मुख्य कोच के रूप में पहला शेड्यूल भारत का साउथ अफ्रीका दौरा है, जो 10 दिसंबर से शुरू हो रहा है. भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर 3 वनडे और 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी और साथ ही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके अलााव भारत को जून में टी20 वर्ल्ड कप भी खेलना है उससे पहले घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भी भारतीय टीम खेलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं