विज्ञापन

अस्पताल के बिस्तर से क्रिकेट ज्ञान बांट रहे बासित अली, सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन उनका क्रिकेट के प्रति जुनून कम नहीं हुआ है

अस्पताल के बिस्तर से क्रिकेट ज्ञान बांट रहे बासित अली, सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़
Basit Ali Shares Cricket Insights From Hospital Bed

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली की तबीयत अभी ठीक नहीं है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खराब तबीयत के बावजूद, वह भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे टेस्ट मैच का एनालिसिस करते नजर आए हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैन्स बासित अली के वीडियो को देखकर लगातार सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं. फैन्स मीम्स भी शेयर कर रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर मीम्स की बारिश

सोशल मीडिया पर बासित अली का यह  वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वे अस्पताल के कमरे से मैच पर चर्चा करते नजर आए. जहां कई क्रिकेट फ़ैन्स ने खेल के प्रति उनके समर्पण और लगन की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने मजेदार मीम्स के जरिए अपना रिएक्शन दे रहे हैं. इलाज के दौरान एक पूर्व क्रिकेटर का मैच का विस्तार से विश्लेषण करना एक अनोखा नजारा था, जिस पर ऑनलाइन काफी प्रतिक्रियाएं आईं गैंय 

हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर क्रिकेट के प्रति बासित अली के गहरे लगाव को उजागर किया है,  सेहत से जुड़ी मुश्किल घड़ी में भी वे खेल पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं, जिससे फैन्स को चर्चा का एक विषय और एक यादगार वायरल पल मिला है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Basit Ali, India, Pakistan, Sri Lanka, India Vs Sri Lanka 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com