विज्ञापन

IND vs NZ: पाकिस्तानी दिग्गज ने की भविष्यवाणी, भारत या न्यूजीलैंड? बताया कौन बनेगा चैंपियन

भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले से पहले बासित अली ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है फाइनल कौन जीतेगा? ये तो किसी को भी नहीं पता. जो अच्छा खेलेगा वो फाइनल जीतेगा.

IND vs NZ: पाकिस्तानी दिग्गज ने की भविष्यवाणी, भारत या न्यूजीलैंड? बताया कौन बनेगा चैंपियन
India vs New Zealand

Basit Ali Big Prediction: पाकिस्तानी पूर्व दिग्गज क्रिकेटर बासित अली ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. अपने यूट्यूब चैनल 'क्रिकेट इनसाइट विथ बासित अली' पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, 'फाइनल कौन जीतेगा? ये तो किसी को भी नहीं पता. जो अच्छा खेलेगा वो फाइनल जीतेगा.' इसके अलावा सोशल मीडिया पर ऐसी बातें भी चल रही हैं कि अहमदाबाद का ग्राउंड भारतीय टीम के लिए लकी नहीं है. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'आप ने बोला कि इंडिया के लिए वो लकी ग्राउंड नहीं है. मैं इस चीज को नहीं मानता. रिकॉर्ड बनते ही हैं टूटने के लिए. ये सारी बेकार बातें हैं.'

बटलर को लेना चाहिए संन्यास? 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को अपने अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर से काफी उम्मीदें थी. मगर वह उन उम्मीदों पर कुछ खास खरे नहीं उतर पाए. जिसके बाद उनके संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं. इस मुद्दे पर अपना विचार साझा करते हुए बासित अली ने कहा, 'आईसीसी इवेंट में ये सब बात होती हैं. जैसे आप बात कर रहें हैं बटलर की. बटलर को रिटायरमेंट लेनी चाहिए. मैंने भी ये बात बोली है. फिर आपने बोल दिया कि अभिषेक को ड्रॉप कर देना चाहिए. ना.' ये बात पूर्व पाक दिग्गज ने मजबूती के साथ सिर हिलाते हुए कहा. 

बासित अली ने अभिषेक शर्मा को दिया सुझाव 

पाक दिग्गज ने युवा स्टार अभिषेक शर्मा को सुझाव भी दिया है. दरअसल, मौजूदा समय में अभिषेक शर्मा का हाथ ऑफ स्पिनरों के खिलाफ तंग नजर आ रहा है. जारी टूर्नामेंट में उन्हें विपक्षी टीमों ने कई बार इसी ट्रिक से अपना शिकार बनाया है. युवा स्टार की इस कमजोरी को ध्यान में रखते हुए बासित अली ने सुझाव दिया है कि वह जोर से शॉट लगाने का प्रयास कर रहे हैं. अगर वो थोड़ा सा जो अपनी ग्रिप ऊपर से पकड़ते हैं. उसे नीचे से पकड़ते हैं तो बैट उनके कंट्रोल में आ जाएगा.

यह भी पढ़ें- VIDEO: कोच सर ये मेरी गर्लफ्रेंड.. और गौतम गंभीर ने हार्दिक पंड्या की दोस्त को किया साइड हग


 

लेखक के बारे में
img
राकेश कुमार सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Basit Ali, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com