विज्ञापन

VIDEO: कोच सर ये मेरी गर्लफ्रेंड.. और गौतम गंभीर ने हार्दिक पंड्या की दोस्त को किया साइड हग

हार्दिक पंड्या ने अपनी महिला मित्र महिका शर्मा को कोच गौतम गंभीर से मिलवाया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

VIDEO: कोच सर ये मेरी गर्लफ्रेंड.. और गौतम गंभीर ने हार्दिक पंड्या की दोस्त को किया साइड हग
हार्दिक पंड्या ने अपनी महिला मित्र को गंभीर से मिलवाया

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का फाइनल मुकाबला रविवार (आठ मार्च) को भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा. जिसके लिए दोनों टीमों के धुरंधर खिलाड़ी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं. उससे पहले जब भारतीय टीम मुंबई हवाई अड्डे से अहमदाबाद के लिए रवाना हो रही थी. उसी दौरान जांच प्रक्रिया के समय मौका मिलते ही हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने अपनी महिला मित्र महिका शर्मा (Maheika Sharma) को मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) से मिलवाया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में गंभीर को महिका को साइड हग करते हुए देखा जा सकता है.

कौन हैं महिका शर्मा?

महिका शर्मा भारतीय एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उन्होंने इकॉनॉमिक्स और फाइनेंस से डिग्री हासिल की है. फिलहाल वह मॉडल हैं और एक्टिंग पर फोकस कर रही हैं. यही नहीं वह मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे और तरुण तहिलियानी जैसे नामचीन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक भी कर चुकी हैं. 

24 साल की हैं महिका

महिका शर्मा, हार्दिक पंड्या से करीब आठ साल छोटी हैं. पंड्या का जन्म आठ अक्टूबर साल 1993 में गुजरात के चोर्यासी में हुआ था. इस हिसाब से वह 32 साल और 147 दिन के हैं. वहीं माहिका की उम्र 24 साल है. 

कई ब्रांड के लिए एड कर चुकी हैं माहिका 

माहिका कई म्यूजिक वीडियो के साथ-साथ नामचीन ब्रांड के साथ एड कर चुकी हैं. उनके काम और लगन को देखते हुए इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में 'मॉडल ऑफ द ईयर' के अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है. 

यह भी पढ़ें- T20 World Cup final: भारत vs न्यूजीलैंड भिड़ंत में किसे जिताना चाहते हैं डेल स्टेन? सुने उन्हीं की मुंह जुबानी

लेखक के बारे में
img
राकेश कुमार सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Gautam Gambhir, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com