24.5 ओवर (0 रन) छक्के के बाद एक डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| कोई रन नहीं होगा|
24.4 ओवर (6 रन) छक्का! जिसका इंतज़ार इस ओवर में काफी देर से कर रहे थे ईशान वो शॉट आखिर लग ही गया| छोटी गेंद पर शानदार पुल शॉट| बल्लेबाज़ ने इसे अपनी ताक़त के साथ पुल किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
24.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
24.2 ओवर (0 रन) उल्टा खेलना चाहते थे ईशान| रिवर्स खेलने गए लेकिन शाकिब भी चतुराई भरी गेंदबाज़ हैं इसलिए लेग स्त्मप्न के बाहर डाल दी गेंद| गैप नहीं मिल सका| कोई रन नहीं होगा|
24.1 ओवर (1 रन) बैकफुट से विराट ने कवर्स की तरफ गेंद को खेला और एक रन लेकर स्ट्राइक बदला|
23.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 162/1 भारत|
23.5 ओवर (1 रन) सिंगल, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
23.4 ओवर (4 रन) चौका! एक और लाजवाब शॉट किशन द्वारा! अब यहाँ से वो खुलकर खेलते हुए दिखेंगे| बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई|
23.3 ओवर (3 रन) तीन रन मिलेगा इस बार| बल्लेबाज़ ने पीछे जाकर क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| जबतक गेंद वापिस आती तीन रन चुरा लिए गए|
23.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
23.1 ओवर (4 रन) चौका! ये लीजिये, आ गया पहला शतक ईशान के बल्ले से यहाँ पर| जैसे ही गेंद सीमा रेखा की तरफ गई उनकी चीख ने ज़ाहिर कर दिया कि ये कितना बड़ा पल है उनके लिए| लम्बे समय बाद आज मौका मिला और उसका पूरा फायदा उठाया| कमाल की बल्लेबाज़ी इस युवा द्वारा| विराट ने भी इस पारी को सराहा| इस बार गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और गैप से चौका बटोरा|
गेंदबाजी में परिवर्तन!! अफीफ हुसैन को गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
22.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक बढ़िया ओवर की समाप्ति| शतक के काफी नज़दीक जा चुके हैं ईशान| किशन ने सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| 148/1 भारत|
22.5 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए विराट ने अंदर आती गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल किया|
22.4 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
22.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
22.2 ओवर (1 रन) समझदारी भरा सिंगल इस बार ले लिया है| मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
22.1 ओवर (4 रन) चौका! जी हाँ ये शॉट तो सेट विराट कोहली की क्लास का एक नमूना था| शाकिब की अंदर आती गेंद पर क़दमों का इस्तेमाल करते हुए ड्राइव किया गैप में और बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए|
21.6 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| बड़े आराम से बिना जोखिम लिए रन्स बटोरते नज़र आ रहे हैं दोनों भारतीय बल्लेबाज़|
21.5 ओवर (1 रन) ईशान ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
21.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
21.3 ओवर (0 रन) इस बार बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
21.2 ओवर (4 रन) चौका! धीरे-धीरे अब विराट भी अपने रंग में नज़र आ रहे हैं| पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी|
21.1 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ अपने सर्वोत्तम स्कोर पर पहुँच गए ईशान| इससे पहले 93 रन उनका बेस्ट था जिसे इस एक रन के साथ उन्होंने पार कर लिया| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और एक रन बटोर लिया|
20.6 ओवर (0 रन) बैकफुट से विराट ने पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| कोई रन नहीं हुआ|
20.5 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर बड़ा शॉट लगाने गए| मिस टाइम हुआ| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
20.4 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को गैप में पुश किया और सिंगल हासिल किया|
20.3 ओवर (1 रन) इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
20.2 ओवर (1 रन) इस बार पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
20.1 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
24.6 ओवर (1 रन) समझदारी भरा सिंगल इस आखिरी गेंद पर ले लिया| ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|