- नितिन नबीन को bjp का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.
- PM मोदी ने नितिन नबीन को युवा और कर्मठ नेता बताया, जिनका विधायक और मंत्री के रूप में प्रभावशाली कार्यकाल रहा.
- अमित शाह ने नितिन नबीन के संगठन में निरंतर परिश्रम और अनुभव को सम्मानित करते हुए बधाई दी है.
बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने रविवार को इसकी नियुक्ति की सूचना जारी की. राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नियुक्ति पत्र में बताया कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है.
उन्होंने आगे यह भी लिखा है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. इस आदेश की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों को प्रेषित कर दी गई है.
PM मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'नितिन नबीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है. वे एक युवा और कर्मठ नेता हैं, जिन्हें संगठनात्मक अनुभव का भरपूर लाभ है और बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल प्रभावशाली रहा है. उन्होंने जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है. वे अपने विनम्र स्वभाव और व्यावहारिक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं. मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में हमारी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई.'
श्री नितिन नबीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे…
— Narendra Modi (@narendramodi) December 14, 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा संसदीय बोर्ड के वरिष्ठ नेताओं द्वारा नितिन नबीन जी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं. बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव हो, या बिहार में प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष या छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी, उन्होंने संगठन के हर दायित्व को पूरी निष्ठा और सफलता से निभाया है. बिहार में 5 बार विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में उनके पास जनता के बीच लम्बे समय से कार्य करने का अनुभव है. आज उनका राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना दिन-रात परिश्रम करने वाले हर युवा भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान है. मैं उनके नवीन दायित्व और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं.'
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी एवं भाजपा संसदीय बोर्ड के वरिष्ठ नेताओं द्वारा श्री नितिन नबीन जी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) December 14, 2025
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव हो, या बिहार…
जेपी नड्डा ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'ज्ञान और संस्कृति की पुण्यधरा बिहार के ओजस्वी भाजपा नेता एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें आत्मीय बधाई देता हूं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में संगठन राष्ट्र व जनसेवा की भावनाओं के साथ नये आयाम स्थापित करेगा. आपके यशस्वी एवं सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं.'
ज्ञान और संस्कृति की पुण्यधरा बिहार के ओजस्वी भाजपा नेता एवं बिहार सरकार में मंत्री श्री @NitinNabin जी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें आत्मीय बधाई देता हूँ।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) December 14, 2025
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के…
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'बिहार की धरती से आने वाले युवा और ऊर्जावान नेता नितिन नवीन को बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई. वे एक कर्मठ कार्यकर्ता और कल्पना क्षमता के धनी व्यक्ति हैं. प्रधानमंत्री के प्रेरक नेतृत्व में वे भाजपा को सफलता की नई बुलंदियों तक ले जाने में अवश्य सफल होंगे. उनके कार्यकाल की सफलता के लिए उन्हें बहुत शुभकामनाएं.'
बिहार की धरती से आने वाले युवा और ऊर्जावान नेता श्री @NitinNabin को @BJP4India के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। वे एक कर्मठ कार्यकर्ता और कल्पना क्षमता के धनी व्यक्ति हैं।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 14, 2025
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के प्रेरक नेतृत्व में वे भाजपा को सफलता की नई…
CM योगी ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'नितिन नबीन को बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई! प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में आप संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता में 'राष्ट्र प्रथम' के पवित्र संकल्प को और अधिक पुष्ट करने में सफल होंगे. पूर्ण विश्वास है कि आपके साथ भारतीय जनता पार्टी गरीब-कल्याण, सुशासन व जन-भागीदारी की अपनी मूल भावना को नए आयाम देगी और संगठन का प्रत्येक कदम 'विकसित भारत' के संकल्पों को गति प्रदान करेगा.'
श्री नितिन नबीन जी को @BJP4India के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 14, 2025
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में आप संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता में 'राष्ट्र प्रथम' के पवित्र संकल्प को और अधिक पुष्ट करने में सफल होंगे।
पूर्ण विश्वास है कि…
बिहार के CM नीतीश कुमार ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह खुशी की बात है कि बिहार के रहने वाले नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वे 5वीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं और हमारे साथ मंत्रिमंडल में ऊर्जावान सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं. नितिन नवीन एक समर्पित और अनुशासित राजनीतिज्ञ हैं. मुझे उम्मीद है कि उनकी इस नई जिम्मेदारी से भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी. ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना है.'
श्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह खुशी की बात है कि बिहार के रहने वाले श्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे 5वीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं और हमारे साथ…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) December 14, 2025
पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, मैं उन्हें इसके लिए बधाई देता हूं...एक साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी अगर मिलती है तो वो भाजपा में ही मिल सकती है. अन्य दलों में तो परिवारवाद है..."
#WATCH पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, मैं उन्हें इसके लिए बधाई देता हूं...एक साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी अगर मिलती है तो वो भाजपा में ही मिल सकती है। अन्य दलों में तो परिवारवाद है..." pic.twitter.com/TnGrAAtNm3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2025
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कहा, "बिहार का एक नेता भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना है, यह खुशी की बात है...भाजपा की जो संस्कृति है, उसपर देश बहुत विश्वास कर रहा है...मैं नितिन नबीन को बधाई देता हूं..."
#WATCH | पटना, बिहार: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कहा, "बिहार का एक नेता भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना है, यह खुशी की बात है...भाजपा की जो संस्कृति है, उसपर देश बहुत विश्वास कर रहा है...मैं नितिन… pic.twitter.com/3THrJZE1YX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2025
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, "जहां केंद्रीय नेतृत्व ने आज पंकज चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है, वहीं एक युवा मंत्री, जो चार बार विधायक रह चुके हैं और बिहार युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे हैं, और जिन्होंने बिहार चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाई थी, उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाना निश्चित रूप से एक स्वागत योग्य फैसला है... अब राहुल गांधी और अखिलेश यादव के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है... उनके लिए PDA का मतलब सिर्फ परिवार है... प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ युवा नेतृत्व की बात नहीं करते; उन्होंने आज सच में युवा नेतृत्व को मौका दिया है, और इससे भाजपा में नई ऊर्जा आएगी."
पार्टी के इस फैसले को संगठनात्मक स्तर पर एक अहम कदम माना जा रहा है। नितिन नबीन की नियुक्ति से राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नितिन नबीन फिलहाल बिहार के पथ निर्माण और नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
नितिन नबीन दिग्गज भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के पुत्र हैं. उनकी पहचान भारतीय राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में है और वे कायस्थ समुदाय से आते हैं. वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं. उनकी पहचान एक युवा नेता के तौर पर रही है. वे बिहार विधानसभा में बांकीपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.
हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से नितिन नबीन ने राजद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 51 हजार से अधिक वोटों से हराया था. नितिन नबीन ने 2020 में करीब 83,068 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी लव सिन्हा (कांग्रेस) को लगभग 44,032 वोट मिले थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं