विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2021

शाकिब के आईपीएल अनुरोध के बाद बांग्लादेश बोर्ड ने खिलाड़ियों के लिए बनाया नया नियम

IPL 2021: बीसीबी प्रमुख ने कहा कि शाकिब को आईपीएल में खेलने से रोकने का कोई मतलब नहीं बनता जबकि उन्होंने हाल में बोर्ड को भेजे गये पत्र में अपना मंतव्य स्पष्ट कर दिया था. उन्होंने कहा,‘क्या हम शाकिब को आईपीएल में जाने से नहीं रोक सकते? वह खेल सकता है लेकिन हम ऐसा नहीं चाहते हैं.

शाकिब के आईपीएल अनुरोध के बाद बांग्लादेश बोर्ड ने खिलाड़ियों के लिए बनाया नया नियम
ढाका:

बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब-अल-हसन (Shakib-Al-Hasan) का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लंबे समय तक बने रहने के आग्रह को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने निराशाजनक करार दिया और उसने भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध में नया नियम जोड़ने का फैसला किया. शाकिब (Shakib-Al-Hasan) अप्रैल में श्रीलंका के खिलाफ राष्ट्रीय टीम की तरफ से टेस्ट मैच खेलने के बजाय भारत में आईपीएल में खेलना चाहते हैं, लेकिन यह बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन को नागवार गुजरा. नए नियमों वाला वार्षिक अनुबंध खिलाड़ियों की बांग्लादेश से खेलने की प्रतिबद्धता सुनिश्चित करेगा.

India vs England 3rd Test: कब और कहां LIVE देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच डे-नाइट टेस्ट मैच

नजमुल ने पत्रकारों से कहा, ‘हम खिलाड़ियों के साथ (2021 के लिये) नया अनुबंध करेंगे. इसमें इसका स्पष्ट जिक्र होगा कि कौन किस प्रारूप में खेलना चाहता है. उन्हें हमें सूचित करना होगा. अगर वह किसी अन्य टूर्नामेंट में व्यस्त हैं तो उन्हें अपनी उपलब्धता के बारे में स्पष्ट बताना होगा. यह बहुत खुला है.' उन्होंने कहा, ‘पहले यह व्यक्ति पर निर्भर करता था, लेकिन अब हम इसकी लिखित में पुष्टि कर रहे हैं ताकि कोई यह नहीं कह सके कि उन्हें अनुमति नहीं दी गयी या हमने उन्हें जबर्दस्ती रोके रखा.'

PSL: चीनी खिलाड़ी से रमीज राजा ने पूछा, चीन में क्रिकेट को क्या कहते हैं, मिला ऐसा रोचक जवाब...देखें Video

बीसीबी प्रमुख ने कहा कि शाकिब को आईपीएल में खेलने से रोकने का कोई मतलब नहीं बनता जबकि उन्होंने हाल में बोर्ड को भेजे गये पत्र में अपना मंतव्य स्पष्ट कर दिया था. उन्होंने कहा,‘क्या हम शाकिब को आईपीएल में जाने से नहीं रोक सकते? वह खेल सकता है लेकिन हम ऐसा नहीं चाहते हैं. हम चाहते हैं कि वे ही खेलें जो वास्तव में खेल को चाहते हैं. हमने उसकी दिलचस्पी बनाये रखने की कोशिश की. जब शाकिब ने तीन साल पहले टेस्ट खेलने से इन्कार कर दिया था तो हमने उसे कप्तान बना दिया था.'शाकिब एक साल का प्रतिबंध पूरा करने के बाद आईपीएल में वापसी करेंगे. खिलाड़ियों की हाल की नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था.
 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shakib Al Hasan, Indian Premier League 2021, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com