विज्ञापन

'आमरा कोरबो जय…'ऐतिहासिक जीत के बाद बांग्लादेश ने ड्रेसिंग रूम में मनाया जश्न, WTC प्वॉइंट टेबल में बड़ा उटलफेर

बांग्लादेश क्रिकेट इतिहास में रविवार का दिन स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गया है क्योंकि टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर हराने में सफलता पाई है.

'आमरा कोरबो जय…'ऐतिहासिक जीत के बाद बांग्लादेश ने ड्रेसिंग रूम में मनाया जश्न, WTC प्वॉइंट टेबल में बड़ा उटलफेर
Bangladesh celebrate historic Test victory vs Australia

आमरा कोरबो जय...आमरा कोरबो जय...एक दिन- (हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब ..एक दिन) .. दुनिया दुनिया में 9वें नंबर की बांग्लादेश टीम ने ऑस्ट्रेलिया की ज़मीन पर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच में हराकर इतिहास रचा और एक साथ ड्रेसिंग रूम में ये गीत भी गाया.  क्रिकेट की दुनिया में इसे सबसे बड़े उलटफेर में से एक कहा जा रहा है. इस एक बड़ी जीत से बांग्लादेश को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के साइकिल में तकरीब आठ परसेंटेज प्वाइंट्स का फ़ायदा हुआ है.  बांग्लादेश की इस जीत से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की साइकिल चिलचस्प हो गई है. फ़ाइनल में पहुंचने की दो टीमों के लिए होड़ अब एक साथ कई टीमों में कांटे की टक्कर हो गई है. बड़ा सवाल ये भी है कि क्या ऑस्ट्रेलिया के डारविन की जीत का 6000 किलोमीटर दूर गॉल टेस्ट खेल रही भारत और श्रीलंका पर भी परोक्ष असर पड़ सकता है?  

आमरा कोरबो जय एक दिन! 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ड्रेसिंग रूम का ये गीत सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर शेयर किया है. बांग्लादेश के कप्तान नजमूल हुसैन शांटो ने कहा है कि ये उनकी टीम की किसी भी फॉर्मैट में सबसे बड़ी जीत है. ज़ाहिर है बांग्लादेश की तकरीबन 18 करोड़ की आबादी दुनिया भर में अपनी इस बेमिसाल जीत का जश्न मना रही है. 

2025-27 WTC साइकिल की ताज़ा स्थिति में बांग्लादेश बेहद मज़बूती से ग्राफ़ चढ़ता दिखाई दे रहा है. डारविन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर 9 विकेट से जीत के बाद बांग्लादेश WTC 2025-27 साइकिल में 66 परसेंट से ज़्यादा अंक लेकर ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ़्रीका और न्यूज़ीलैंड के बाद चौथे नंबर पर है.

WTC 2025-27 प्वॉइंट टेबल, किसके कितने प्रतिशत अंक

  • ऑस्ट्रेलिया- 77.8
  • द.अफ़्रीका- 75
  • न्यूज़ीलैंड- 72.2
  • बांग्लादेश- 66.7
  • भारत- 48.2
  • श्रीलंका- 41.7
  • इंग्लैंड- 24.4
  • पाकिस्तान- 22.2
  • वेस्ट इंडीज़- 20.8

किसपर क्या हो रहा असर?

बांग्लादेश की जीत से उनके 58.33% से 66.67% अंक हो गए जबकि ऑस्ट्रेलिया के 87.50% से 77.78%. दक्षिण अफ़्रीका के 75.00% अंक हैं जबकि, न्यूज़ीलैंड के 72.22%. 

भारत गॉल टेस्ट में जीत की ओर बढ़ता तो दिख रहा है लेकिन बारिश के बीच भारतीय गेंदबाज़ों का इम्तिहान बाक़ी है. भारत अगर गॉल और कोलंबो टेस्ट में जीत हासिल करता है तो उसके 48.15% से बढ़कर 57.58% परसेंटेज अंक हो जाएंगे.  

भारत को मौजीदा WTC साइकिल में श्रीलंका में दो टेस्ट समेत ऑस्ट्रेलिया (5 टेस्ट) और न्यूज़ीलैंड (2 टेस्ट) के ख़िलाफ़ कुल 9 टेस्ट खेलने हैं. फ़ाइनल में पहुंचने के लिए भारत के सामने 9 में से 7 टेस्ट जीतने की बड़ी चुनौती है. 

ऑस्ट्रेलिया की बांग्लादेश के हाथों अपने ही घर में हार से उनके हौसले थोड़े पस्त तो हुए होंगे और ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 5 टेस्ट की सीरीज़ खेलते वक्त भारत का कॉन्फ़िडेंस भी ऊंचा रहेगा. लेकिन WTC के फ़ाइनल में पहंचने के लिए भारत श्रीलंका से लेकर भारत होते हुए न्यूज़ीलैंड तक के सफ़र में ज़रा भी ढील नहीं बरत सकता.

यह भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया को मिला नया बैटिंग मास्टर! श्रीलंकाई स्पिनरों को पडिक्कल ने इस रणनीति से दिया करारा जवाब

यह भी पढ़ें: IND vs SL: खराब मौसम फिर बना विलेन, तीसरे दिन भी अच्छे नहीं आसार, जानें किस समय बारिश की कितनी आशंका?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladesh, Australia, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com