Bangladesh fielders viral video: श्रीलंका और बांग्लादेश (Bangladesh vs Sri Lanka, 2nd Test) के बीच दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका की दूसरी पारी के दौरान एक ऐसा नजरा देखने को मिला, जिसे देखकर फैन्स ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट हंसने पर मजबूर हो गया है. दरअसल, श्रीलंका की दूसरी पारी के 20वें ओवर में प्रभाथ जयसूर्या ने ऑफ में शॉट खेला, गेंद गैप से निकलकर बाउंड्री की तरफ जाने लगे. ऐसे में गेंद को पकड़ने के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने एक दूसरे से रेस लगानी शुरू कर दी. पांच खिलाड़ी एक साथ गेंद को पकड़ने के लिए भागे. यह एक ऐसा नजारा था जिसे देखकर कमेंटेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. बांग्लादेशी खिलाड़ी भी एक दूसरे पर हंसते हुए नजर आए थे. (Comedy & Funny Moments In Cricket)
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
सोशल मीडिया पर फैन्स बांग्लादेशी खिलाड़ियों की हरकत पर लगातार कमेंट रहे हैं. फैन्स बांग्लादेश की टीम को लागान की टीम तक बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल है.
Bangladesh ki team ❌
— Deepak Kr Sonkar دیپک दीपक (@iamdeepusonkar) April 1, 2024
Lagaan ki team ✅
बता दें कि इसी टेस्ट मैच के दौरान बांग्लादेश ने एक ऐसा DRS भी लिया था जिसका खूब मजाक बनाया गया था. अब इस घटना ने बांग्लादेश क्रिकेट की हंसी उड़ा दी है. बता दें कि श्रीलंका की टीम दूसरे टेस्ट मैच में भी श्रीलंका की टीम जीत की ओर आगे बढ़ रही है. श्रीलंका ने अबतक कुल 455 रन की बढ़त हासिल कर ली है, तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर श्रीलंका ने दूसरी पारी में 102 रन 6 विकेट पर बना लिए हैं और बढ़त 455 रनों की हो गई है.
— Fantasy Queen (@a_fantasy_queen) April 1, 2024
बता दें कि श्रीलंका ने पहली पारी में 531 रन बनाए थे, जिसके बाद बांग्लादेश अपनी पहली पारी में केवल 178 रन ही बना सकी थी. जिसके कारण पहली पारी के आधार पर श्रीलंका ने 353 रन की लीड हासिल की थी. तीसरे दिन के स्टंप के समय तक लंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज और प्रभाथ जयसूर्या क्रीज पर नाबाद थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं