जहां फैंस और पूर्व क्रिकेटरों का एक बड़ा वर्ग बांग्लादेश के हाथो पहले वनडे में मिली एक विकेट से हार के लिए केएल राहुल को बड़ा दोषी मान रही है, तो वहीं पूर्व दिग्गज गावस्कर ने केएल का बचाव करते हुए हार की वजह कुछ और ही बतायी है. दरअसल मुकाबले में केएल राहुल (KL Rahul) ने मैच जिताऊ पारी खेलने वाले मेहदी हसन मिर्जा का कैच तब छोड़ दिया था, जब वह सिर्फ 15 पर ही थे. और इसके बाद मिर्जा ने बांग्लादेश के मैच जीतने तक भारतीय बॉलरों को कोई मौका नहीं दिया. और बांग्लादेश के जीत के से ही सोशल मीडिया मानो केएल राहुल के खून का प्यासा हो गया है और उसका बाकी बातों पर ध्यान नहीं जा रहा. फैंस यह इस बात को भी नहीं देख रहे कि कि पहली पाली में यह केएल राहुल का अर्द्धशतक ही था, जिससे भारत 186 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा था.
SPECIAL STORIES:
विराट के इस सुपर से ऊपर कैच ने लूट ली महफिल, देखते ही देखते वीडियो हुआ वायरल
हार के बाद सोशल मीडिया बुरी तरह रोहित पर बरसा, कप्तानी को लेकर चोपड़ा ने भी उठाए सवाल
बहरहाल, गावस्कर ने सोनी चैनल पर विमर्श के दौरान कहा कि आप ऐसा नहीं कह सकते. ऐसा इसलिए है क्योंकि यह आखिरी विकेट था. तथ्य यह भी है कि भारत ने मैच में सिर्फ 186 ही रन बनाए और आप मैच की समीक्षा इस नजर से भी कर सकते हैं. सनी बोले कि इसके बावूजद गेंदबाजों ने अच्छा काम करते हुए भारत को उस जगह ला खड़ा किया, जहां बांग्लादेश ने नौ विकेट 136 पर गंवा दिए थे. यहां से मेहदी हसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. पूर्व ओपनर ने कहा कि भारत ने मैच में 70-80 रन कम बनाए.अगर भारत 250 के आस-पास रन बनाता, तो यह एक अलग मैच हो सकता था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सनी ने कहा कि जब आपको ठीक बांग्लादेश की तरह चार रन प्रति ओवर की दर से भी कम औसत से लक्ष्य का पीछा करना होता है, तो दबाव अपने आप ही कम हो जाता है. लेकिन बांग्लादेश ने बहुत ज्यादा सतर्कता भरा रवैया अख्तियार करते हुए खुद की राह मुश्किल बना ली. यह एक बड़ी वजह रही कि मेजबान परेशानी में फंस गए, लेकिन मेरा मानना है कि भारत इस वजह से पहला वनडे मैच हारा क्योंकि उसके बल्लेबाजों ने 70-80 रन कम बनाए.
ये भी पढ़े-
* विश्व कप 2023 में रोहित शर्मा के ओपनिंग पार्टनर को लेकर गावस्कर ने दिया बड़ा बयान, बताई अपनी पसंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं