विराट कोहली (Virat Kohli) के फॉर्म में गिरावट के बीच पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया में सामने आकर पूर्व भारतीय कप्तान का सपोर्ट किया है. कोहली ने कमर की चोट से उबरने के बाद दूसरे वनडे में भारतीय टीम (Team India) में वापसी की. हालांकि वो 25 गेंदों में सिर्फ 16 रन बनाने में कामयाब रहे. जिसके बाद बाबर ने ट्विटर पर जाकर उनके लिए एक पोस्ट (Babar Azam Tweet) किया, जो तुरंत वायरल हो गया. भारत के वर्ल्ड कप विजेता ऑलराउंडर इरफान पठान ने इसका शानदार रिप्लाई दिया है.
इंग्लैंड ने गुरुवार को लॉर्ड्स में खेले गए मैच (ENG vs IND 2nd ODI) में भारतीय टीम को 100 रन से हराया था. इस मैच में वापसी के बाद जल्दी आउट हो जाने का गम कोहली के बॉडी लैंग्वेज में साफ देखा जा सकता था. विराट ने लगातार 77वीं बार अंतरराष्ट्रीय पारी में बिना शतक लगाए विकेट गंवाया. उनका आखिरी शतक (Virat Kohli's Last Century) बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट में कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में आया था, जहां उन्होंने 136 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गुरुवार को डेविड विली के गेंद पर कोहली के आउट होने के बाद बाबर आजम ने ट्वीट किया, “ये वक्त भी गुजर जाएगा, मजबुत बने रहो विराट कोहली.”
जिसके रिप्लाई में इरफान पठान ने बाबर को लिखा, “लेकिन इसके लिए तुम्हें हमेशा याद रखा जाएगा.”
But you will be remembered for this.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) July 15, 2022
श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को पाकिस्तान के पहले टेस्ट के पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाबर ने अपने ट्वीट का कारण बताया. बाबर ने कहा, "खुद एक खिलाड़ी के रूप में, मुझे पता है कि आप इस तरह के दौर (आउट ऑफ फॉर्म) से गुजर सकते हैं और मुझे यह भी पता है कि एक खिलाड़ी ऐसे दौर में क्या करता है. उस समय, आपको समर्थन की आवश्यकता होती है. मैंने सिर्फ यह सोचकर ट्वीट किया था कि यह बस कुछ समर्थन देगा. वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है."
उन्होंने कहा, "वह काफी क्रिकेट खेल रहा है और वह जानता है कि इन परिस्थितियों से कैसे बाहर निकलना है. इसमें समय लगता है, अगर आप खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं तो यह वास्तव में अच्छा होगा."
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं