विज्ञापन

PAK vs ENG: 'शतक से सिर्फ 94 रन दूर थे,' बाबर आजम के खराब प्रदर्शन पर फैंस ने जमकर किया ट्रोल

रविवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की जबरदस्त आलोचना हुई.

PAK vs ENG: 'शतक से सिर्फ 94 रन दूर थे,' बाबर आजम के खराब प्रदर्शन पर फैंस ने जमकर किया ट्रोल
Pakistan vs England Test
X (formerly Twitter)

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है. इंग्लैंड से मिले 389 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है. कप्तान बाबर आजम का बल्ला दूसरी इनिंग में भी खामोश रहा. बाबर की पारी का अंत सिर्फ 8 गेंदों में हुआ. वह महज 6 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जॉर्डन कॉक्स को कैच देकर पवेलियन लौटे.

जोफ्रा आर्चर ने एक खतरनाक शॉर्ट बॉल से उनकी डिफेंस की पोल खोल दी. उस बॉल पर पुल शॉट खेलने की कोशिश में बाबर का 'टॉप एज' लगा. बॉल उनके हेलमेट से टकराकर हवा में उछली और थर्ड स्लिप पर खड़े जॉर्डन कॉक्स ने आसानी से कैच पकड़ लिया. इस अजीब तरह से आउट होने के साथ ही उनकी पारी निराशाजनक रूप से खत्म हुई. 

पहली पारी में भी कमाल नहीं दिखा सके बाबर

पहली पारी में भी बाबर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए थे. टेस्ट क्रिकेट में बाबर ने अपना आखिरी शतक 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था. यानी क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में उन्हें शतक लगाए लगभग 4 साल हो चुके हैं.

दूसरी पारी में भी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अजान अवैस महज 6 रन बनाकर ओली रॉबिन्सन की गेंद पर विकेटों के सामने पाए गए। इसके बाद अब्दुल्ला शफीक ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. रॉबिन्सन ने अवैस और शफीक को एक ही ओवर में आउट किया.

बाबर आजम के खराब प्रदर्शन पर फैंस ने जमकर किया ट्रोल

इससे पहले, इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 208 रन बनाकर ऑलआउट हुई. मेजबान टीम की ओर से डेन लॉरेंस ने 70 गेंदों का सामना करते हुए सर्वाधिक 54 रन बनाए. वहीं, हैरी ब्रूक ने 34 और एमिलियो ने 31 रनों का योगदान दिया. कप्तान जो रूट 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे. पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में मोहम्मद अब्बास ने 57 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली ने दो-दो विकेट चटकाए.

पहली पारी में इंग्लैंड ने 290 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम महज 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने 180 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी. इंग्लैंड ने सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हराया था.

ये भी पढ़ें-  'ये खेल के लिए जहर हैं,' बाबर आजम से आखिर कहां हो रही है गलती? पूर्व कप्तान ने खोले अंदरूनी राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com