विज्ञापन

पाकिस्तान सरकार को हर दिन 120 अरब रुपये स्वाहा होने का डर, जमात से बात तो इमरान खान की बहन हिरासत में

PTI ने रविवार को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री और PTI के संस्थापक इमरान खान की बहन अलीमा खान को अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है. MPO अधिकारियों को हिरासत का आदेश देने और ऐसे आदेशों की न्यायिक समीक्षा को सीमित करने की इजाजत देता है.

पाकिस्तान सरकार को हर दिन 120 अरब रुपये स्वाहा होने का डर, जमात से बात तो इमरान खान की बहन हिरासत में
अलीमा खान, वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब और अमीर लियाकत बलोच तस्वीर में क्रम से.
  • पाकिस्तान सरकार पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ जमात-ए-इस्लामी के प्रदर्शन को रोकने में असमर्थ दिखी
  • जमात ने पेट्रोल पर 114 और डीजल पर 100 रुपये प्रति लीटर टैक्स हटाए बिना लॉन्ग मार्च जारी रखने का फैसला किया है
  • इमरान खान की बहन अलीमा खान को पंजाब में सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के आदेश के तहत हिरासत में लिया गया है

पाकिस्तान सरकार पूरी तरह परेशान हो गई है. एक तरफ जमात पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है और रविवार से मार्च करने वाली है तो दूसरी तरफ पीटीआई ने इमरान खान की रिहाई के लिए मार्च का ऐलान कर दिया है. सरकार जमात को तो समझाने की कोशिश कर रही है, पर पीटीआई के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है. यहां तक की इमरान खान की बहन को हिरासत में ले लिया है.

सरकार और जमात में क्या बात हुई

सरकार और जमात-ए-इस्लामी (JI) के बीच बातचीत का पांचवां दौर शनिवार को खत्म हुआ. इसमें सरकार ने सुरक्षा खतरों का हवाला देते हुए पार्टी के तय 'लॉन्ग मार्च' को टालने की मांग की. हालांकि, पार्टी ने इससे इनकार कर दिया. सरकारी प्रतिनिधिमंडल में योजना मंत्री अहसान इकबाल, राणा सनाउल्लाह और पंजाब के मंत्री ख्वाजा सलमान रफीक शामिल थे. JI के प्रतिनिधिमंडल में डिप्टी अमीर लियाकत बलोच, कार्यवाहक महासचिव नजीर अहमद जंजुआ, JI अमीर के विशेष सहायक उमेर इदरीस, JI लाहौर के अमीर जियाउद्दीन अंसारी और सूचना सचिव शकील अहमद तर्राबी शामिल थे.हालांकि, बलोच ने कहा कि जब तक जनता पर लगाया गया लेवी (अतिरिक्त शुल्क) वापस नहीं लिया जाता, तब तक लॉन्ग मार्च जरूरी रहेगा.

रविवार से मार्च करेंगे जमाती

बलोच ने कहा कि सरकार पेट्रोल पर 114 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 100 रुपये प्रति लीटर टैक्स और ड्यूटी वसूलती है. इस लेवी के विरोध में JI 16 अगस्त से लाहौर, पेशावर, कराची और देश भर की दर्जनों अन्य जगहों पर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही है. सरकारी प्रतिनिधिमंडल ने JI को भरोसा दिलाया कि लोगों को जल्द ही बड़ी राहत दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पर इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) का दबाव है और जल्द ही IMF का एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान का दौरा करने वाला है. सरकार को लोगों की मांगों को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए; वरना, JI निश्चित रूप से अपना विरोध प्रदर्शन और लॉन्ग मार्च जारी रखेगी. उन्होंने कहा कि तय कार्यक्रम के अनुसार, JI अमीर के नेतृत्व में "सुपर लॉन्ग मार्च" रविवार को कराची से शुरू होगा.

वित्त मंत्री को 120 अरब स्वाहा होने का डर 

इस बीच पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने रविवार को चेतावनी दी कि रिसर्च के नतीजों के मुताबिक, विरोध-प्रदर्शन और धरनों से रोजाना लगभग 120 अरब रुपये का नुकसान होगा. टीवी पर दिखाए गए एक रिकॉर्डेड मैसेज में उनकी यह चेतावनी PTI के 27 सितंबर को इस्लामाबाद तक प्रस्तावित विरोध मार्च से पहले आई है; सरकार ने इस मार्च को रोकने का संकल्प लिया है. PTI ने पार्टी के संस्थापक इमरान खान की रिहाई की मांग और संविधान की सर्वोच्चता के लिए लोगों को एकजुट करने के मकसद से 27 सितंबर को देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन और इस्लामाबाद की ओर मार्च करने की घोषणा की है.

इमरान खान की बहन हिरासत में

PTI ने रविवार को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री और PTI के संस्थापक इमरान खान की बहन, अलीमा खान को अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है. वहीं, लाहौर के डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस से जारी एक आदेश में पुष्टि की गई कि उन्हें 30 दिनों के लिए हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया था. 20 सितंबर के इस आदेश की एक कॉपी में कहा गया है कि डिप्टी कमिश्नर (DC) मुहम्मद अली एजाज ने 'पंजाब मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर ऑर्डिनेंस, 1960' (MPO) के तहत उन्हें हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने का आदेश दिया था.

MPO अधिकारियों को हिरासत का आदेश देने और ऐसे आदेशों की न्यायिक समीक्षा को सीमित करने की इजाजत देता है. DC ने अपने आदेश में मुहम्मद अमीर की गिरफ्तारी का भी निर्देश दिया और कहा, "उन्हें सेंट्रल जेल, कोट लखपत, लाहौर के सुपरिटेंडेंट की कस्टडी में रखा जाएगा. उन्हें इस आदेश के खिलाफ प्रांतीय सरकार के सामने अपनी बात रखने की आजादी होगी."

यह भी पढ़ें-

गिरगांव चा राजा PM मोदी के पसंदीदा गणपति क्यों बने? जानिए इसकी खासियत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Pakistan Government, Jamaat-i-Islami Party, Imran Khan, Pakistan Unrest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com