पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) की गिनती दुनिया के महान बल्लेबाजों में होती है. युवाओं का सपना होता है कि वह एक बार इस स्टार बल्लेबाज का विकेट चटका सकें. मगर बहुत ही कम लोगों को अवसर प्राप्त हो पाता है. मगर शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) के एक वर्षीय बेटे अलियार (Aliyar) को बहुत जल्द ही यह मौका मिल गया है. सोशल मीडिया पर बाबर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वह पीएसएल के मुकाबले से पहले मैदान में शाहीन के बेटे अलियार के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं. यहां अलियार की पहली गेंद को तो बाबर डिफेंड करने में कामयाब रहे. मगर दूसरी गेंद पर वह बुरी तरह से चकमा खा गए. परिणाम यह रहा कि गेंद उनके बल्ले और पैर के बीच से गुजर गई. यहां अगर स्टंप रही होती तो वह क्लीन बोल्ड हो गए होते.
बाप बेटे ने बाबर के विकेट का मनाया जश्न
अलियार की सफलता को देखकर शाहीन शाह अफरीदी ने उनके सामने अपने अंदाज में जश्न मनाया. जिस तरह वह इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेट चटकाने के बाद अक्सर मनाते हैं. पिता को खुशी में देख अलियार भी अपनी नटखट अदाओं को रोक नहीं पाए. उन्होंने अपने नन्हीं-नन्हीं बाजुओं को फैलाकर सफलता का जश्न मनाया.
VIDEO OF THE DAY...!!!!
— Sheri. (@CallMeSheri1_) April 26, 2026
- Babar Azam playing cricket with the Shaheen Afridi's son, Aliyar. 🥺❤️pic.twitter.com/E70LKbaVat
जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं बाबर
पाकिस्तान सुपर लीग के 11नें सीजन में बाबर आजम (485) का बल्ला जमकर चल रहा है. उनके उम्दा प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खबर लिखे जाने तक टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले वह दूसरे बल्लेबाज हैं. पहले स्थान पर कुसल मेंडिस (500) का नाम आता है, जो बाबर आजम से केवल 15 रन आगे हैं.
बाबर आजम ने टूर्नामेंट में पेशावर जाल्मी की तरफ से शिरकत करते हुए अबतक कुल नौ मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से नौ पारियों में 80.83 की औसत से 485 रन निकले हैं. क्रिकेट प्रेमियों को टूर्नामेंट में उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक देखने को मिले हैं. ये रन उन्होंने 141.39 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. नाबाद 100 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है.
यह भी पढ़ें- BAN vs PAK: पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, तंजीद-अमिते को पहली बार मिला मौका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं