बाबर आजम का खराब फॉर्म ऐसा लग रहा है कि उनका पीछा ही नहीं छोड़ रहा है. मौजूदा समय में वह पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच जारी वनडे ट्राई सीरीज में व्यस्त हैं. जहां टूर्नामेंट का एक मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लाहौर में खेला जा रहा है. क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी कि इस मुकाबले में उनका बल्ला जमकर चलेगा और वह टीम की जीत का नायक बनकर उभरेंगे. मगर हुआ जस्ट उल्टा है. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए 32 वर्षीय बल्लेबाज ने कुल 12 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 83.33 की स्ट्राइक रेट से 10 रन ही बना पाए. उन्हें गस एटकिंसन ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.
एटकिंसन ने कुछ यूं किया बाबर को बोल्ड
पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. पारी का सातवां ओवर लेकर मैदान में आए एटकिंसन ने पांचवीं गेंद फुल लेंथ डाली थी. जहां गेंद टप्पा खाने के बाद सीम से हल्की हिली. यहां बाबर ने ड्राइव लगाने का प्रयास किया. मगर वह पूरी तरह से नाकामयाब रहे. परिणाम यह रहा कि गेंद उन्हें छकाते हुए स्टंप से जा टकराई. जिसके बाद उन्हें क्लीन बोल्ड होते हुए पवेलियन का रूख करना पड़ा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NO WAAAAAY!!! 💔 BABAR AZAM CLEAN BOWLED FOR JUST 10 RUNS https://t.co/DKR8Bcvc3e
— Mian Ahmad (@MianAhmad_56) October 25, 2026
बुरे फॉर्म से गुजर रहे हैं बाबर आजम
मौजूदा समय में बाबर आजम बुरे फॉर्म से गुजर रहे हैं. उनके खराब प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछली बार उनके बल्ले से 2025 में शतक देखने को मिला था. उस दौरान उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 119 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए थे. जिसमें आठ चौके शामिल थे. उसके बाद से वह शतक के लिए जूझ रहे हैं.
बाबर आजम का वनडे करियर
बाबर आजम ने पाकिस्तान की तरफ से खबर लिखे जाने तक कुल 146 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 143 पारियों में 6715 निकले हैं. जिसमें 20 शतक और 38 अर्धशतक शामिल है. 158 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है.
यह भी पढ़ें- VIDEO: दीप्ति शर्मा का तूफान, 86 गेंदों में ठोकी तूफानी शतक, वडोदरा में चौकों की लगा दी झड़ी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं