विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व बल्लेबाज पुकोवस्की का अजीब फैसला, सिर्फ 27 साल की उम्र में लिया था संन्यास

Will Pucovski's strange decision: वास्तव में जो पोकोवस्की के साथ हुआ वह शाद ही 149 साल के टेस्ट इतिहास में किसी बल्लेबाज के साथ हुआ हो

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व बल्लेबाज पुकोवस्की का अजीब फैसला, सिर्फ 27 साल की उम्र में लिया था संन्यास
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज विल पुकोवस्की को अलग वजह से इतिहास में याद किया जाएगा
source: X
नई दिल्ली:

तमाम क्रिकेट फैंस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज विल पुकोवस्की (Will Pucovski) को नहीं ही भूलें होंगे. अगर नहीं, तो याद दिला दें कि पुकोवस्की ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं, जिन्होंने पिछले ही साल बार-बार सिर में गेंद लगने से परेशान होकर सिर्फ 27 साल की उम्र में संन्यास ले लिया था. और अब पुकोवस्की ने अपने पूर्व स्कूल ब्राइटन ग्रामर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है. पुकोवस्की ने आरोप लगाया है कि 2014 में ऑस्ट्रेलियाई रूल्स फुटबॉल ट्रेनिंग सत्र के दौरान बेहोश होने के बाद संस्था मानक कंकशन प्रोटोकॉल (सिर की चोट से जुड़े नियमों) का पालन करने में विफल रही. उनके वकीलों द्वारा दायर एक रिट याचिका में आरोप लगाया गया है कि इस घटना और उसके बाद बार-बार सिर में लगी चोटों (कंकशन) के कारण आखिरकार पुकोवस्की को अपना होनहार करियर समय से पहले खत्म करना पड़ा. 

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार पुकोवस्की के वकीलों ने विक्टोरिया के सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है. इसमें आरोप लगाया गया है कि एक बेहद आक्रामक शारीरिक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान तत्कालीन 16 वर्षीय पुकोवस्की का सिर अपने ही एक साथी खिलाड़ी के घुटने से टकरा गया था, जिससे वे बेहोश हो गए थे. याचिका में यह भी कहा गया है कि उनका उचित चिकित्सा मूल्यांकन नहीं किया गया. उन्हें दोबारा ट्रेनिंग शुरू करने की अनुमति दी गई और उनके माता-पिता को इस घटना की तुरंत सूचना नहीं दी गई.

वकीलों ने किया यह दावा

दावे के अनुसार, स्कॉच कॉलेज से मिली करारी हार के बाद कोच ने खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के दौरान ज्यादा आक्रामक होने का निर्देश दिया था और कथित तौर पर छात्रों से सत्र के दौरान "सख्ती से निपटने" के लिए कहा गया था. खबरों के मुताबिक, टक्कर के बाद पुकोवस्की को मैदान से बाहर ले जाया गया, लेकिन बाद में वे एक अन्य अभ्यास में भाग लेने के लिए लौट आए.

लगाए वकीलों ने ये आरोप

उनके वकीलों का आरोप है कि आने वाले दिनों में उन्हें तेज सिरदर्द, धुंधला दिखाई देना और उल्टी आने जैसे गंभीर लक्षण महसूस होने लगे. आखिरकार उनके माता-पिता उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ठीक होने तक शारीरिक गतिविधियों से दूर रहने और स्कूल न जाने की सलाह दी. दावे में कहा गया है कि 2014 की इस चोट के कारण उन्हें दिमागी चोट लगी, जिससे पुकोवस्की कभी पूरी तरह से नहीं उबर सके.

यह भी अपने आप में रिकॉर्ड है!

पुकोवस्की को बाद में अपने क्रिकेट करियर के दौरान भी बार-बार सिर में चोट (कंकशन) लगने की समस्या का सामना करना पड़ा. उनके वकीलों का तर्क है कि शुरुआती चोट ने ही उन्हें आगे के सिर के आघात के प्रति अधिक संवेदनशील बना दिया था. आखिरकार उन्हें कुल 13 बार कंकशन का शिकार होना पड़ा. इसके बाद एक मेडिकल पैनल की सलाह पर उन्होंने अपने करियर पर विराम लगा दिया.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के सबसे होनहार युवा बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले पुकोवस्की ने जनवरी 2021 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जहां उन्होंने अपनी पहली पारी में 62 रन बनाए थे. और यह उनका इकलौता और आखिरी टेस्ट मैच शामिल हुआ.  वहीं, फिलहाल 28 वर्षीय पुकोवस्की ने अपने प्रथम श्रेणी करियर का अंत 45.19 की औसत से 2,350 रन बनाकर किया. इसमें उन्होंने सात शतक बनाए. इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 255 रन का रहा.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
William Jan Pucovski, Australia, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com