विज्ञापन

इंडियन दोस्त के ट्विन्स हुए तो एक बच्चा मांगने लगा फ्रेंड, बोला- 'मैंने तुझे ऑस्ट्रेलिया सेटल कराया'

MP Man In Australia: पेशे से इंजीनियर अंकुर सचदेवा के इंस्टाग्राम पर 23 हजार फॉलोअर्स हैं. हाल ही में उन्होंने 'मतलबी दोस्तों से बचकर रहने' वाला वीडियो पोस्ट किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

इंडियन दोस्त के ट्विन्स हुए तो एक बच्चा मांगने लगा फ्रेंड, बोला- 'मैंने तुझे ऑस्ट्रेलिया सेटल कराया'
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले अंकुर सचदेवा ने इंस्टाग्राम पर मजाकिया वीडियो शेयर किया है.
Instagram@priyankur_diaries

Viral Video: ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अंकुर सचदेवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (priyankur_diaries) पर एक मजाकिया वीडियो पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे 'धोखेबाज दोस्तों से दूर रहने' की सलाह देते नजर आ रहे हैं. वे बताते हैं कि कैसे उन्होंने अपने दोस्त को एक कामयाब इंसान बनने में मदद की, लेकिन जब उसके मदद करने का समय आया तो वो पीछे हट गया और उन्हें 'भाग यहां से' कहकर जाने के लिए कहता रहा.

'मैंने ऑस्ट्रेलिया सेटल होने में मदद की'

एक मिनट के इस वीडियो में अंकुर कह रहे हैं, 'मुझे नहीं पता कोई इतना मतलबी कैसे हो सकता है. मैं इस बंदे को अपना सबसे अच्छा दोस्त समझता था. ये इंडिया में स्ट्रग्ल कर रहा था. मैंने ही उसे गाइड किया था कि ऑस्ट्रेलिया का पीआर कैसे लगाना है. जब पीआर लगने के बाद ये ऑस्ट्रेलिया आया था तो मेरे ही घर में 2 महीने तक रुका था, क्योंकि इसके पास रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं था. 2 महीने तक इसकी जिम की फीस भी मैंने ही भरी थी. इस बंदे को कार चलानी तक नहीं आती थी. मैं जिम के बाद रुकता था, इसे कार चलाना सिखाता था, भले ही मुझे ऑफिस के लिए लेट होता था. तब भी मैं चाहता था कि इसे यहां का ड्राइविंग लाइसेंस मिल जाए. यहां प्रोपर्टी में मैंने ही उससे पीछे लगकर इन्वेस्ट करवाया कि सही टाइम है भाई इन्वेस्ट कर ले, आगे के लिए लिए फायदेमंद होगा. हर चीज पर मैंने इसे सपोर्ट किया. फाइनेंशियली, इमोशनली. आज इसकी बारी आई तो मना कर रहा है.'

अंकुर कहते हैं, 'इस इंसान के अभी क्यूट से ट्विंस हुए हैं. मैंने बस उसे इतना ही बोला कि दो में से एक बच्चा मुझे दे दे. ये मना कर रहा है. मतलबी इंसान.'

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

जैसे-जैसे यह वीडियो वायरल होकर लोगों की फीड में नजर आने लगा, वैसे-वैसे वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स करने लगे. एक यूजर ने लिखा, 'भाई अपना-अपना संभाल लो बहुत है. ज्यादा लालच रिश्ते तोड़ देता है.' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'अगली बार दे देगा बच्चा, थोड़ा वेट कर लीजिए.' तीसरे यूजर ने लिखा कि सच में यह बहुत मतलबी यार है. वहीं चौथे यूजर ने कहा कि तुमसे निपटना नामुमकिन है.

लोगों को पसंद आया स्टोरी टेलिंग का ये तरीका

इस मजाकिया कहानी से ज्यादा लोग अंकुर के स्टोरी सुनाने के तरीके (Storytelling) की तारीफ कर रहे हैं. अगर वीडियो के कैप्शन को पढ़ें, थंबनेल देखें तो कहीं से लगेगा ही नहीं कि ये मजाक में बनाया गया वीडियो है. हालांकि अंकुर अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने इसी अंदाज में वीडियोज बनाकर पोस्ट करते हैं जो लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इससे पहले उन्होंने इंडिया से ऑस्ट्रेलिया सेटल होने की अपनी कहानी भी शेयर की थी, जिसे इसी अंदाज की वजह से लोगों ने खूब पसंद किया था. अब उनका ये नया वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

ये भी पढ़ें:- संगत ने बदली हरियाणवी साइंटिस्ट की किस्मत, कहा- 'पापा सरकारी नौकर बनाना चाहते थे, गर्लफ्रेंड के चक्कर में US चला गया'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Australia, Story Teller, Comedy Video, Twins Baby
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com