Realme P4s 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये स्मार्टफोन कंपनी की मिड-रेंज P4 सीरीज का 8वां मॉडल है. कंपनी ने बताया है कि फोन की बिक्री जल्द ही शुरू होगी. इसे दो अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. नया Realme P4s 5G ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7000 सीरीज चिपसेट से लैस है. इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
Realme P4s 5G की कीमत और उपलब्धता
Realme P4s 5G की भारत में कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट के लिए 34,999 रुपये से शुरू होती है. वहीं 8GB + 256GB RAM और स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है. टॉप वैरिएंट में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है. इसकी कीमत 41,999 रुपये रखी गई है.
फोन पर कंपनी ऑफर भी दे रही है. इस फोन की खरीदारी में HDFC Bank, ICICI Bank या SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. ये फोन भारत में 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. Realme P4s 5G को Electric Cyan और Titanium Grey कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
Realme P4s 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Realme P4s 5G डुअल-सिम स्मार्टफोन है और ये Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है. कंपनी फोन के लिए तीन साल तक OS अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है. इस फोन में 6.78-इंच का 1.5K (1,272 x 2,772 पिक्सल) Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले है. स्क्रीन 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 450 ppi पिक्सल डेंसिटी, 3,000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, HDR10+ और 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देती है.
कंपनी का दावा है कि फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग मिली है. नए Realme P4s 5G में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है. इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है. गेमिंग के लिए इसमें Hyper Vision+ AI चिप भी दी गई है. स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR4x RAM मिलती है और RAM को इंटरनल मेमोरी की मदद से 14GB तक बढ़ाया जा सकता है. स्टोरेज की बात करें तो इसमें 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है.
कंपनी ने बताया कि टेम्परेचर को कंट्रोल में रखने के लिए इस फोन में AirFlow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें 7,000 वर्ग मिमी का हीट डिसिपेशन एरिया और 13,624 वर्ग मिमी का ग्रेफाइट एरिया है.
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी की बात करें तो Realme P4s 5G में डुअल रियर कैमरा सिस्टम है. इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है. इसके साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन 4K/30 fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है.
Realme P4s 5G में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, Beidou, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS का सपोर्ट मिलता है. फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, ई-कम्पास, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर दिए गए हैं. फोन का साइज 162.6x77.6x8.6mm और वजन करीब 208 ग्राम है.
ये भी पढ़ें- ChatGPT से बनवाएं खुद के राखी स्टिकर्स! WhatsApp पर आसानी से होंगे शेयर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं